आंध्र प्रदेश : सामान्य जानकारी । Andhra Pradesh Ki Rajdhani Kya Hai

हमारे देश का आंध्र प्रदेश राज्य दक्षिण पूर्वी तट पर बसा हुआ है, आपको बता दें आंध्र प्रदेश राज्य को राइस पोल ऑफ द इंडिया (Rice Pole Of The India) के नाम से भी जाना जाता है, पुराने समय में यह राज्य ‘भारत का धान का कटोरा’ (Rice Bowl of India) के नाम से मशहूर था क्योंकि भारत के इस राज्य के 77 प्रतिशत क्षेत्रों में चावल की खेती की होती थी। प्राचीन समय में इस राज्य के कई क्षेत्र आन्ध्रपथ, आन्ध्रदेस, आन्ध्रवाणी और आन्ध्र के नाम से प्रचलित थे।

आज के अपने इस लेख में हम आपको आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है (Andhra Pradesh ki rajdhani kya hai) बताने वाले हैं। इसके साथ ही हम आपको इस राज्य का कुल क्षेत्रफल, इस राज्य की कुल जनसंख्या, और इस राज्य में पर्यटन स्थल के बारे में भी बताएंगे।

आंध्र प्रदेश : सामान्य जानकारी । Andhra Pradesh Ki Rajdhani Kya Hai

आंध्र प्रदेश राज्य की राजधानी (Andhra Pradesh Ki Rajdhani Kya Hai)

भारत के आंध्र प्रदेश राज्य की नींव 1 अक्टूबर सन 1955 को रखी गई थी। यह राज्य भारत का पहला ऐसा राज्य है जिसकी तीन राजधानी है जिस वजह से इस राज्य की राजधानी किसी एक शहर को बताना सही नहीं है।

आंध्र प्रदेश राज्य की पहली राजधानी विशाखापट्टनम है जो कि इस राज्य की कार्यकारी राजधानी है इसके बाद इस राज्य की दूसरी राजधानी अमरावती जो कि विधायी राजधानी है और इस राज्य की तीसरी राजधानी कुरनूल है जोकि राज्य की न्यायिक राजधानी है। जिस दौरान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश एक राज्य थे उस वक्त इस राज्य की राजधानी हैदराबाद थी।

आंध्र प्रदेश राज्य में कई महान हस्तियों ने जन्म लिया है आपको पता होगा इस राज्य ने हमारे देश को 3 राष्ट्रपति दिए हैं। इस राज्य में बहुत ही प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी का मंदिर स्थित है जहां हर साल लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। हमारे देश का तिरंगा डिजाइन करने वाले क्रांतिकारी पिंगली वेंकैया की जन्मभूमि भी आंध्र प्रदेश है।

आंध्र प्रदेश राज्य की जनसंख्या

वर्ष 2011 जनगणना के आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की कुल जनसंख्या 84,580,777 है, जिनमें पुरुषों की जनसंख्या 42,438,925 है और जिनमें महिलाओं की जनसंख्या 42,141,852 है। वर्ष 2020 की अनुमानित जनगणना के आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की जनसंख्या 91,702,478 है, जिनमें पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 46,012,282 है और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 91,702,478 है।

आंध्र प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल

भारत के आंध्र प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल लगभग 162,975 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

आंध्र प्रदेश राज्य की भाषा

आंध्र प्रदेश राज्य की राजकीय भाषा तेलुगु है और इस राज्य के अधिकतर लोग बातचीत करने के लिए तेलुगु भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

यह राज्य प्राचीन समय में तेलंगाना राज्य का हिस्सा हुआ करता था, इस राज्य में मुख्य रूप से दो नदियां बहती हैं गोदावरी और कृष्णा। आपको बता दें अंग्रेज शासन काल के अधिकारी तेलुगु भाषा से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुए थे इसलिए उन्होंने तेलंगाना राज्य की राजकीय भाषा तेलुगु को इटेलियन ऑफ़ द ईस्ट (Italian Of The East) का दर्जा दिया था।

आंध्र प्रदेश राज्य की सीमा से लगे राज्य

भारत का आंध्र प्रदेश राज्य कुल 5 राज्यों के साथ सीमा लगाता है। ये 5 राज्य ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु हैं।

आंध्र प्रदेश राज्य में घूमने की कुछ खास जगह

आंध्र प्रदेश राज्य ऐतिहासिक स्मारक, मंदिरों, प्राकृतिक स्थानों और समुद्री बीच के लिए मशहूर है। इस रांची का मुख्य आकर्षक केंद्र तिरुपति बालाजी का मंदिर है। इस राज्य में पर्यटन के लिए और भी कई स्थल है जैसे कि रतनादुर्ग का किला, अलुरु किला, गुंताकाल, वोदारेवु बीच, कोथापतनम बीच, हिन्दुपुरा, काशी विस्वेस्वारा मंदिर, कुरनूल किला, वेनकन्ना बावी मंदिर, कुन्नूर किला, हॉर्सले हिल्स, गुर्रमकोंडा किला, पुलकिट झील, पेंचालाकोना जलप्रपात, कोंडापल्ली फोर्ट, तल्कोना झरना, इंदिरा गांधी जू, रीशिकोंदा बीच, आरके बीच, हरिकेन पॉइंट, भीम-कुंड, अंबादेवी मंदिर आदि।

निष्कर्ष:- आज के अपने इस लेख के माध्यम से हमने आपको आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है  (Andhra Pradesh ki rajdhani kya hai) के बारे में बताया है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश राज्य से जुड़ी और भी अन्य बातें इस लेख में हमने आपके साथ सांझा की उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा।

Indian Polity :-START TEST NOW
Indian History :-START TEST NOW
Indian Geography :-START TEST NOW
General Science :-START TEST NOW

Leave a Reply

Our WhatsApp Group Link Join Now
Our Telegram Group Link Join Now