Objective Questions On Pass of India (भारत के प्रमुख दर्रे) In Hindi

  • Post category:Indian Geography
  • Reading time:1 mins read

भारत एक विस्तृत देश है, जिसमें हरे-भरे मैदानों से लेकर ऊँची पहाड़ियों तक कई अलग-अलग रूपों में प्रकृति की सुंदरता दिखाई देती है। भारत की पर्वतीय क्षेत्रें न केवल शानदार हैं, बल्कि देश के परिवहन ढांचे के लिए भी एक बड़ी चुनौती प्रदान करती हैं।

इन भारत के पर्वतीय क्षेत्रो में परिवहन को सरल बनाने के लिए कई दर्रो का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस पोस्ट में हम इन्ही दर्रो से सम्बन्धी प्रश्न उत्तर देखने वाले है।

0%
2722
Created on

Indian Geography

Indian Geography Quiz | भारत के प्रमुख दर्रे - 1

इस क्विज को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

1 / 10

1. निम्नलिखित दरों में से किस से होकर लेह जाने का रास्ता है?

2 / 10

2. निम्नांकित युग्मों में से किसका सुमेलन नहीं है?

3 / 10

3. नाथुला दर्रा (Nathu La Pass) किस राज्य में स्थित है?

4 / 10

4. निम्नलिखित में से क्या सुमेलित नहीं है?

5 / 10

5. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?

6 / 10

6. दरमा एवं ब्यास घाटियों को जोड़ने वाला दर्रा है-

7 / 10

7. सन् 2006 में नाथुला जिन देशों के बीच सीमा-पार व्यापार के लिए पुनः खोला गया वे हैं भारत और -

8 / 10

8. किंग्री-विंग्री, नीति, माना क्या है?

9 / 10

9. पालघाट निम्नलिखित में से किनके मध्य स्थित है?

10 / 10

10. 'जवाहर सुरंग' कहाँ से गुजरती है?

Your score is

The average score is 56%

0%

भारत के प्रमुख दर्रे – Bharat ke Pramukh Darre Gk MCQ

काराकोरम दर्रा

  • काराकोरम दर्रा भारत के लद्दाख क्षेत्र में स्थित है जो काराकोरम पर्वत श्रृंखला के मध्य में स्थित है।
  • इस दर्रे से गुजरने वाला मार्ग यारकंड और तारिम बेसिन के लिए उपयुक्त है।
  • यह भारत का सबसे ऊँचा दर्रा है जो 5540 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

जोजिला दर्रा

यह दर्रा जम्मू-कश्मीर में स्थित है और समुद्रतल से लगभग 3,528 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह दर्रा श्रीनगर को कारगिल और लेह से जोड़ता है और NH-1D पर स्थित है।

शीतकाल में, इस दर्रे को अत्यधिक बर्फबारी के कारण बंद रखा जाता है। जम्मू-कश्मीर के लेह में 19 मई, 2018 को एशिया की सबसे लंबी जोजिला सुरंग का शिलान्यास किया गया था।

यह सुरंग लगभग 6800 करोड़ रुपए की लागत से बनी है और भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग और एशिया की सबसे लंबी द्वि-दिशा वाली सुरंग है। इसकी लंबाई 14 किलोमीटर है।

बुर्जिल दर्रा

यह दर्रा समुद्र तल से 4,100 मीटर से भी ऊंचाई पर स्थित है और कश्मीर घाटी को लद्दाख के देवसाई मैदानों से जोड़ता है।

इसके कारण, शीत ऋतु में यह व्यापार और परिवहन के लिए बंद रहता है क्योंकि यह बर्फ से ढका जाता है।

This Post Has 2 Comments

  1. Anuradha kumari

    Pdhai

  2. Aakanksha

    Bharat me keval 3dare hai?

Leave a Reply