Blood Relation Reasoning Questions In Hindi PDF

Rate this post
Blood Relation Reasoning Questions

आज के आर्टिकल में हम रीजनिंग विषय के अंदर आने वाले रक्त सम्बन्ध टॉपिक के प्रश्न उत्तर देखने वाले है। इस प्रकार के प्रश्न उत्तर में दो या दो से अधिक लोगो के आपसी रिश्तों का विवरण दिया हुआ होता है।

स्टूडेंट को इस विवरण को ध्यान से पढ़ना होता है तथा उस दिए गए विवरण के आधार पर पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर चुनना होता है।

Q.1 कपिल की ओर इशारा करते हुए शिल्पा ने कहा, “उसकी मां का भाई मेरे बेटे आशीष का पिता है।” कपिल, शिल्पा से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) भाभी

(ब) भांजा

(स) भांजी

(द) आंटी

उत्तर: (ब)

Q.2 पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति को दिखाते हुए सरोज ने कहा, “वह मेरे चाचा की बेटी का भाई है।” व्यक्ति का सरोज से क्या संबंध है?

(अ) बेटा

(ब) अंकल

(स) देवर

(द) चचेरा भाई

उत्तर: (द)

Q.3 तस्वीर में एक लड़की की ओर इशारा करते हुए अमर ने कहा, “इसकी मां के भाई मेरी मां के पिता के इकलौते बेटे हैं।” लड़की की मां अमर से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) मां

(ब) नानी

(स) मौसी

(द) बहन

उत्तर: (स)

Q.4 एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए अरुण ने कहा, “वह मेरे बेटे की पत्नी की बेटी की मां है।” महिला, अरुण से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) अंकल

(ब) बहू

(स) चचेरा/ममेरा भाई

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ब)

Q.5 एक महिला की ओर इशारा करते हुए नमन ने कहा, “वह मेरी दादी के इकलौते बच्चे की बेटी है।” महिला, नमन से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) भतीजी

(ब) चचेरी बहन

(स) बहन

(द) विवरण अपर्याप्त है

उत्तर: (स)

Q.6 एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए, एक व्यक्ति अपने दोस्त को बताता है, “वह मेरे पिता के बड़े भाई की पोती है।” तस्वीर में दी गयी लड़की इस व्यक्ति से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) भतीजी

(ब) बहन

(स) चाची

(द) भाभी

उत्तर: (अ)

Q.7 एक व्यक्ति ने एक महिला से कहा, “आपकी मां के पति की बहन मेरी चाची है।” महिला व्यक्ति से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) पोती

(ब) बेटी

(स) बहन

(द) चाची

उत्तर: (स)

Q.8 यदि नीना कहती है, “अनीता के पिता रमन मेरे ससुर महिपाल के इकलौते बेटे हैं”, तो बिंदु, जोकि अनीता की बहन है, महिपाल से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) भतीजी

(ब) बेटी

(स) पत्नी

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (द)

Q.9 P के पिता Q, B के चाचा हैं और A के पति M, P के चाचा हैं। A, B से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) चचेरी बहन

(ब) चाची

(स) मां

(द) विवरण अपर्याप्त है

उत्तर: (स)

Q.10 शोभा, आशीष की भतीजी है। आशीष की मां प्रिया है। कमला, प्रिया की मां हैं। कमला के पति हरि हैं। कृष्णा, हरि की सास हैं। शोभा, हरि से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) बेटी

(ब) परपोती

(स) भतीजी की बेटी

(द) परपोते की बेटी

उत्तर: (ब)

Q.11 कल्याणी, वीना की सास हैं जोकि अशोक की भाभी है। धीरज, अशोक के इकलौते भाई सुदीप के पिता हैं। कल्याणी, अशोक से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) चचेरी बहन

(ब) चाची

(स) पत्नी

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (द)

Q.12 Q, R का भाई है; P, Q की बहन है; T, S का भाई है; S, R की बेटी है। Q के चचेरे भाई/बहन कौन हैं?

(अ) R और P

(ब) P और T

(स) S और T

(द) Q और T

उत्तर: (स)

Q.13 E, A का बेटा है। D, B का बेटा है। E की शादी C से हुई है। C, B की बेटी है। D, E से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) भाई

(ब) चाचा

(स) ससुर

(द) साला

उत्तर: (द)

Q.14 A, C के पिता हैं और D, B का बेटा है। E, A का भाई है। यदि C, D की बहन है, तो B, E से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) बेटी

(ब) देवर

(स) पति

(द) भाभी

उत्तर: (द)

Q.15 दीपक रवि का भाई है। रीना अतुल की बहन है। रवि रीना का बेटा है। दीपक रीना से किस प्रकार संबंधित है?

(अ) बेटा

(ब) भाई

(स) भतीजा

(द) पिता

उत्तर: (अ)

Blood Relation Reasoning Questions In Hindi PDF Download

Leave a Reply