Class 7 Hindi Chapter 2 Extra Questions

Rate this post
Class 7 Hindi Chapter 2 Extra Questions

अगर आप कक्षा 7 में पढ़ते है और आप हिंदी विषय के चैप्टर 2 जिसका नाम दादी मां है , के प्रश्न उत्तर तलाश रहे है तो आप सही जगह पर है। इस पोस्ट में हम आपके लिए दादी माँ चैप्टर के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर लेकर आये हैं।

ये प्रश्न आपकी तैयारी को मजबूती प्रदान करेंगे जिससे आप अपने एग्जाम में अच्छे मार्क्स ला सको। तो बिना किसी देरी के प्रश्न उत्तर की तरफ बढ़ते है।

NCERT Class 7 Hindi Chapter 2 दादी माँ

Q.1 इस पाठ के लेखक का नाम बताएँ-

(अ) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

(ब) शिवप्रसाद सिंह

(स) यतीश अग्रवाल

(द) नागार्जुन

उत्तर: (ब) शिवप्रसाद सिंह

Q.2 लेखक की कमज़ोरी क्या थी?

(अ) घर न जाने की

(ब) घर में लड़ाई-झगड़े करने की

(स) घर की याद सताने की

(द) घर पर सोते रहने की

उत्तर: (स) घर की याद सताने की

Q.3 दादी माँ का व्यक्तित्व कैसा था?

(अ) स्नेह और ममता भरा

(ब) क्रोधपूर्ण

(स) झगड़ालु

(द) चिढ़चिढ़ा

उत्तर: (अ) स्नेह और ममता भरा

Q.4 दादी माँ क्यों उदास रहती थी?

(अ) पड़ोसियों से झगड़ा होने के कारण

(ब) अपने पुत्र द्वारा अपमानित करने के कारण

(स) दादा जी की मृत्यु हो जाने के कारण

(द) पुत्र की मृत्यु हो जाने के कारण

उत्तर: (स) दादा जी की मृत्यु हो जाने के कारण

Q.5 पाठ में बच्चे किस महीने में झागदार पानी में नहाते थे?

(अ) आषाढ़

(ब) माघ

(स) क्वार

(द) भादो

उत्तर: (स) क्वार

Q.6 विवाह से चार-पाँच दिन पहले औरतें क्या करती थीं?

(अ) भजन

(ब) भोजन

(स) अभिनय

(द) रात भर गीत गाती थी

उत्तर: (द) रात भर गीत गाती थी

[प्रश्न संख्या 7-10 का उत्तर निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर देना है-]

कमज़ोरी ही है अपनी, पर सच तो यह है कि ज़रा-सी कठिनाई पड़ते, बीसों गरमी, बरसात और वसंत देखने के बाद भी, मेरा मन सदा नहीं तो प्रायः अनमना-सा हो जाता है। मेरे शुभचिंतक मित्र मुँह पर मुझे प्रसन्न करने के लिए आनेवाली छुट्टियों की सूचना देते हैं और पीठ पीछे मुझे कमज़ोर और ज़रा-सी प्रतिकूलता से घबरानेवाला कहकर मेरा मज़ाक उड़ाते हैं।

Q.7 उपरोक्त गद्यांश के पाठ का नाम एवं लेखक हैं-

(अ) माँ – नागार्जुन

(ब) दादी माँ-शिवप्रसाद सिंह

(स) नानी माँ-शिवमंगल सिंह

(द) नानी माँ-शिवप्रसाद सिंह

उत्तर: (ब) दादी माँ-शिवप्रसाद सिंह

Q.8 लेखक की कमज़ोरी थी-

(अ) खाने की

(ब) घर जाने की

(स) घर की याद सताने की

(द) घर को भूल जाने की

उत्तर: (स) घर की याद सताने की

Q.9 शुभचिंतक शब्द का अभिप्राय है

(अ) आनंददायक

(ब) भला सोचने वाले

(स) चिंतन करने वाले

(द) अशुभ सोचने वाले

उत्तर: (ब) भला सोचने वाले

Q.10 लेखक को खुश करने के लिए उनके मित्र क्या करते थे-

(अ) उनकी बातें सुनते थे

(ब) उनको हँसाते थे

(स) छुट्टियों के बारे में बातें करते थे

(द) छुट्टियों में घूमने जाते थे

उत्तर: (स) छुट्टियों के बारे में बातें करते थे

Leave a Reply