अगर आप मानव उत्सर्जन तंत्र से सम्बंधित प्रश्न उत्तर मल्टीप्ल चोइस क्वेश्चन फॉर्मेट में सोल्व करना चाहते है, तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली है। क्यूंकि इस पोस्ट में हमने मानव उत्सर्जन तंत्र के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर संकलित किये है जो पिछले कई वर्षों में अलग अलग परीक्षाओं में पूछे जाते रहे है और आगे भी पूछे जायेंगे।
![Excretory System Quiz in Hindi: [ मानव उत्सर्जन तंत्र से संबंधित प्रश्न-उतर ] - Top 15 Questions](https://sarkarirank.com/wp-content/uploads/2022/02/Excretory-System-Quiz-in-Hindi-1024x576.png)
मानव उत्सर्जन तंत्र: मानव उत्सर्जन तंत्र विभिन्न प्रकार के उत्सर्जी अंगो से बना होता है। शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को निकालने के लिए उत्सर्जन प्रणाली कार्य करती है। इस कचरे में पानी, CO2, नाइट्रोजन, लवण और ऊष्मा शामिल हैं। उत्सर्जन प्रणाली एक निष्क्रिय जैविक प्रणाली है जो किसी जीव के शरीर के तरल पदार्थ से अतिरिक्त, अनावश्यक सामग्री को हटाती है, ताकि आंतरिक रासायनिक होमियोस्टेसिस को बनाए रखने और शरीर को नुकसान को रोकने में मदद मिल सके।
Excretory System Quiz in Hindi
1. निम्न में कौन सा सही है?
a. शरीर में सम्पूर्ण रक्त किडनी के माध्यम से मिल जाता है।
b. शरीर में सम्पूर्ण रक्त किडनी के माध्यम से गुजरता है।
c. शरीर में सम्पूर्ण रक्त किडनी के माध्यम से शुद्ध होता है। ✓
d. शरीर में सम्पूर्ण रक्त किडनी के माध्यम से बनता है।
2. मनुष्य के शरीर में खून के शुद्धीकरण की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
a. डायलिसिस ✓
b. हिमोलेसिस
c. ओसमोसिस
d. पैरालेसिस
3. वृक्क में पथरी किसके कारण बनती है?
a. यूरिक अम्ल
b. कैल्शियम फॉस्फेट
c. कैल्शियम ऑक्जेलेट
d. उपर्युक्त सभी ✓
4. वृक्क से प्रतिमिनट औसत रक्त प्रवाह होता है–
a. 200 सी. सी.
b. 500 सी. सी.
c. 1200 सी. सी. ✓
d. 1000 सी. सी.
5. निम्नलिखित में से कौन सा अंग, मनुष्य के उत्सर्जन तंत्र (Excretory System) का भाग नहीं है?
a. मूत्रमार्ग
b. मूत्र वाहिनी
c. गर्भाशय ✓
d. गुर्दे
6. गुर्दे की कार्यात्मक इकाई है-
a. न्यूरॉन
b. नेफ्रॉन ✓
c. एक्सॉन
d. धमनी
7. मानव शरीर में यूरिया का निर्माण कहाँ होता है?
a. यकृत में ✓
b. अग्न्याशय में
c. छोटी आंत में
d. गुर्दे में
8. मूत्र का पीला रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है?
a. लसीका
b. यूरोक्रोम ✓
c. कोलेस्टोल
d. पित्त
9. एल्कोहॉल के निराविषन के लिए निम्नलिखित मानव अंगों में कौन उत्तरदायी है?
a. रेनिन
b. हृदय
c. यकृत ✓
d. वृक्क
10. सबसे अधिक विषैला उत्सर्जी पदार्थ है-
a. अमोनिया ✓
b. यूरिया
c. CO2
d. अमीनों एसिड
11. मानव में एडीनीन और ग्वानीन के उपापचय के अवशिष्ट किस पदार्थ के रूप में उत्सर्जित होते हैं-
a. अमोनिया
b. यूरिया
c. यूरिक अम्ल ✓
d. प्रोटीन
12. मूत्र की मात्रा का नियंत्रक है-
a. एल्डोस्टीरोन
b. ऐस्टोस्टीरोन
c. ADH, एल्डोस्टीरोन एवं टेस्टोस्टीरोन
d. ADH एवं एल्डोस्टीरोन ✓
13. डाइयूरेसिस (Diuresis) में क्या होता है?
a. मूत्र की मात्रा घट जाती है।
b. मूत्र की मात्रा बढ़ जाती है। ✓
c. ग्लूकोज का उत्सर्जन बढ़ जाता है।
d. विद्युत-अपघटनी सन्तुलन बिगड़ जाता है।
14. वृक्क नलिकाओं के दूरस्थ कुण्डलित भाग से मुख्यतः किसके आयनों का पुनरावशोषण होता है?
a. जल
b. यूरिया
c. सोडियम क्लोराइड ✓
d. ग्लूकोज
15. मानव वृक्क के कार्य से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. वृक्क के उत्सर्ग अपनयन के पश्चात स्वच्छ रक्त वृक्कीय धमनी से वापस जाता है।
2. बोमन संपुट से निष्यंदित द्रव लघु नलिकाओं से गुजरता है जहाँ अधिकांश ग्लूकोज का पुनरावशोषण होता है तथा वृक्कीय शिरा से रक्त में भेजा जाता है।
इनमें से कौन सा कथन सही है?
a. केवल 1
b. केवल 2
c. 1 और 2 दोनों ✓
d. दोनों में से कोई नहीं
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको मानव उत्सर्जन तंत्र GK Question Answer Quiz उपलब्ध करवाई हैं जोकि आने वाली सभी सरकारी एक्जाम जैसे SSC, Bank, Railway, NTPC Group D, Police Up-si और अन्य सभी परीक्षाओं लिए काफी महत्वपूर्ण है तथा अन्य किसी प्रकार की सहायता के लिए आप अपना सवाल हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं, धन्यवाद।