आज की इस पोस्ट में संधि से जुड़े कुछ इम्पोर्टेन्ट प्रश्न उत्तर लेकर आये है जो क्विज फॉर्मेट में भी उपलब्ध है ताकि आप बार बार अभ्यास कर सके और सामान्य हिंदी के इस टॉपिक को मजबूत कर ले। ताकि आप हिंदी के पेपर में अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
संधि से सम्बंधित वस्तुनिष्ट प्रश्न
- निम्नलिखित शब्दों में से स्वर संधि को पहचानिए:
(a) पुस्तकालय
(b) सद्गति
(c) दिग्दर्शन
(d) उज्ज्वल
Ans : (a) दीर्घ स्वर सन्धि-यदि ‘अ’, ‘आ’, इ, ई, उ, ऊ और ॠ के बाद वे ही ह्रस्व या दीर्घ स्वर आयें तो दोनों मिलकर क्रमश: आ, ई, ऊ और ऋ हो जाते है, अर्थात दो सवर्ण स्वर मिलकर दीर्घ हो जाते हैं। जैसे-पुस्तक + आलय = पुस्तकालय (अ+आ = आ)
- दीर्घ सन्धि, गुण सन्धि, वृद्धि सन्धि, यण् सन्धि व अयादि सन्धि, सन्धि के किस मूल भेद के अन्तर्गत सन्निहित हैं?
(a) व्यंजन सन्धि
(b) विसर्ग सन्धि
(c) स्वर सन्धि
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans : (c)
- स्वर संधि का उदाहरण है?
(a) अन्वय
(b) किंचित्
(c) तद्रूप
(d) नीरस
Ans : (a) स्वर संधि – जहाँ दो स्वरों के मेल से विकार उत्पन्न हो, वहाँ स्वर सन्धि होती है। दिये गये विकल्पों में अन्वय ( अनु + अय) यण स्वर संधि का उदाहरण है।
विकल्प में दिये अन्य शब्दों के संधि विच्छेद तथा संधि प्रकार निम्नवत हैं-
शब्द | संधि विच्छेद | संधि प्रकार |
---|---|---|
किंचित् | किम् + चित् | व्यंजन संधि |
तद्रूप | तद् + रूप | व्यंजन संधि |
नीरस | निः + रस | विसर्ग संधि |