हरलीन देओल का जीवन परिचय | Harleen Deol Biography in Hindi – Age, Net worth, Boyfriend, Height
हरलीन कौर देओल भारत की एक बेहतरीन महिला क्रिकेटर हैं , वह दायें हाथ की लेग स्पिनर, आक्रमक बल्लेबाज और एक बेहतरीन फिल्डर भी हैं। पहले पंजाब और फिर हिमाचल की तरफ से घरेलु क्रिकेट खेलकर इन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की।
साल 2019 में महिला T20 आईपीएल में स्मृति मन्धाता के साथ मिलकर 100 रनों की साझेदारी करके लोकप्रियता हासिल की थी। आज के अपने इस लेख में हम आपको का हरलीन देओल का जीवन परिचय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Harleen Deol Biography in Hindi
नाम | हरलीन कौर देओल |
पेशा | क्रिकेटर ( बल्लेबाज, बोलर) |
जन्म | 21 जून 1998 |
जन्म स्थान | चंडीगढ़, पंजाब, भारत |
उम्र | 24 |
कुल सम्पत्ति | करीब 5 मिलियन डॉलर |
लंबाई | 5 फिट 3 इंच |
शिक्षा | स्नातक |
जर्सी नंबर | #98 |
हरलीन देओल का जन्म और शिक्षा
हरलीन देओल का जन्म 21 जून सन् 1998, चंडीगढ़, भारत में हुआ था। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा यादविंदर पब्लिक स्कूल, मोहाली से पूरी की। इसके बाद कॉलेज की शिक्षा इन्होंने एमसीएम डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से पूरी की। हरलीन देओल को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था वह 8 वर्ष की उम्र में अपने भाइयों के साथ स्ट्रीट क्रिकेट खेलने के लिए निकल जाया करती थी।
क्रिकेट के प्रति हरलीन का ज़ज्बा देखकर उनके माता-पिता ने उन्हें क्रिकेट स्कूल में दाखिला दिला दिया। 12 साल की उम्र में हरलीन ने अपना पहला जिला मैच खेला था।
हरलीन कौर का करियर
हरलीन देओल की क्रिकेट करियर की शुरुआत पहले पंजाब और फिर हिमाचल प्रदेश की तरफ से घरेलु क्रिकेट खेलकर हुई थी। 22 फरवरी 2019 में हरलीन ने वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में अपना पहला महिला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इंग्लैंड महिला के खिलाफ खेलकर डेब्यू किया। फरवरी 2019, भारत की ओर से खेलने वाली हरलीन देओल, तान्या भाटिया के बाद चंडीगढ़ की दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं।
अपना पहला T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मार्च 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 2020 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 विश्व कप के लिए हरलीन को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित किया गया था। 2021 T20 सीरीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ एक अद्भुत कैच पकड़ कर सुर्खियों में छह गई थी। उन्हें इस कैच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सचिन तेंदुलकर की तरफ से प्रशंसा भी मिली थी।
हरलीन देओल का परिवार
इनके परिवार में माता-पिता और एक भाई है। इनके पिता का नाम बघेल सिंह देओल है, वे एक सरकारी कर्मचारी थे। माता का नाम चरणजीत कौर देओल है और भाई का नाम डॉ. मनजोत सिंह देओल है, वह एक डॉक्टर हैं। वर्तमान समय में हरलीन अपने माता-पिता के साथ हिमाचल प्रदेश में रहती हैं।
आज के अपने इस पोस्ट में हमने आपको हरलीन देओल का जीवन परिचय की जानकारी दी उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।