हरियाणा : सामान्य जानकारी । Haryana Ki Rajdhani Kya Hai

उत्तर भारत का हरियाणा राज्य यमुना नदी के तट पर बसा हुआ है, हरियाणा राज्य को भगवान का घर भी माना जाता है। भारत का यह राज्य अमीर राज्यों में से एक है, आपको बता दें प्रति व्यक्ति आय दर के मुताबिक यह राज्य दूसरे स्थान पर आता है।

हरियाणा : सामान्य जानकारी । Haryana Ki Rajdhani Kya Hai

हरियाणा राज्य एशिया और भारत का एकमात्र क्षेत्र है जहां बहुत तेजी से विकास हो रहा है, आज के अपने इस लेख में हम आपको हरियाणा की राजधानी क्या है (Haryana ki rajdhani kya hai) के बारे में बताने जा रहे हैं इसके साथ ही इस लेख में हम आपको हरियाणा राज्य से जुड़ी और भी अन्य बातें बताएंगे।

हरियाणा राज्य की राजधानी क्या है? (Haryana Ki Rajdhani Kya Hai)

भारत के हरियाणा राज्य की नींव 1 नवंबर सन 1966 को रखी गई, जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ हरियाणा राज्य के साथ ही पंजाब राज्य की राजधानी है और इसके साथ ही चंडीगढ़ शहर एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। चंडीगढ़ शहर का नाम चंडी किले के आधार पर रखा गया, चंडी किले में मां दुर्गा का मंदिर है जहां लोग उन्हें चंडिका या चंडी के नाम से पूजते हैं, और यह मंदिर चंडीगढ़ शहर में ही स्थित है।

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ शहर सिटी ब्यूटीफुल के नाम से भी मशहूर है क्योंकि इस शहर को पूरी योजना बनाकर बसाया गया है यानी कि चंडीगढ़ शहर आधुनिक भारत का सबसे पहला योजनाबद्ध शहर है। हरियाणा राज्य खेल का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है और हमारे देश को 33% ओलंपिक मेडल इसी राज्य से प्राप्त होते हैं। पिछले वर्ष में हुए कॉमनवेल्थ गेम में इस राज्य के 22 खिलाड़ियों ने कई मेडल अपने नाम किए और देश का नाम रोशन किया।

हरियाणा राज्य की जनसंख्या

वर्ष 2011 जनगणना के आधार पर हरियाणा राज्य की कुल जनसंख्या 2,53,51,462 हैं। जिनमें महिलाओं की जनसंख्या 1,18,56,728 और पुरुषों की जनसंख्या 1,34,94,734 है।

हरियाणा राज्य का क्षेत्रफल

भारत के हरियाणा राज्य का कुल क्षेत्रफल लगभग 44,212 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

हरियाणा राज्य की भाषा

भारत के हरियाणा राज्य में ज्यादातर हरियाणवी पंजाबी और हिंदी भाषा बोली जाती है, लेकिन इस राज्य के 87 प्रतिशत लोग बोलचाल के लिए हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

हरियाणा राज्य के जिले

भारत के हरियाणा राज्य में कुल 22 जिले हैं, जनसंख्या के अनुसार हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद है और वही सबसे छोटा जिला पंचकूला है। दूसरी तरफ क्षेत्रफल के आधार पर हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा जिला सिरसा और फरीदाबाद सबसे छोटा जिला है।

हरियाणा राज्य की सीमा से लगे राज्य

भारत का हरियाणा राज्य कुल 4 राज्यों के साथ अपनी सीमा सांझा करता है, उत्तर से हिमाचल प्रदेश, पूर्व से उत्तर प्रदेश, पश्चिम से पंजाब और दक्षिण से राजस्थान।

हरियाणा राज्य में घूमने की कुछ खास जगह

हरियाणा राज्य में पर्यटन के लिए कई स्थल है, उत्तर भारत का यह राज्य अपनी अलग कला, भाषा, संस्कृति और त्योहारों के लिए जाना जाता है। इस राज्य में घूमने के लिए कई सुंदर झीलें किले मंदिर और नेशनल पार्क है। जैसे वेगम समारू पैलेस, शीश महल, बादशाहपुर का किला, किंगडम ऑफ ड्रीम्स, चंडीगढ़ का रॉक गार्डन, करनाल झील, सूरजकुंड, राजा नहर सिंह पैलेस, मोरनी हिल स्टेशन, ख्वाजा खिज़र की कब्र, जिंदल टावर, ब्लू बर्ड लेक, पृथ्वीराज का किला सुलतानपुर बर्ड सेंचुरी आदि।

निष्कर्ष:- आज के अपने इस लेख के माध्यम से हमने आपको भारत के हरियाणा राज्य की राजधानी (Haryana Ki Rajdhani Kya Hai), राज्य का क्षेत्रफल, राज्य की मुख्य भाषा, राज्य की जनसंख्या और राज्य के पर्यटन स्थल के बारे में बताया है। उम्मीद करते हैं, आपको यह लेख पसंद आया होगा, हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Indian Polity :-START TEST NOW
Indian History :-START TEST NOW
Indian Geography :-START TEST NOW
General Science :-START TEST NOW

Leave a Reply

Our WhatsApp Group Link Join Now
Our Telegram Group Link Join Now