herSTART Initiative | हर्स्टार्ट पहल क्या है | देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 4 अक्टूबर 2022 को अहमदाबाद शहर में herSTART Initiative स्टार्टअप मंच को लांच किया गया है। इस स्टार्टअप मंच से महिला एंटरप्रेन्योर्स को अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए मदद मिलेगी।
आज की अपने इस पोस्ट में हम आपको herSTART Initiative क्या है के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं इसलिए यदि आप खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

herSTART Initiative 2022
देश की सभी महिला उद्यमियों के लिए अहमदाबाद शहर में स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी में herSTART के नाम से एक स्टार्टअप प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफार्म को लांच करने के पीछे का कारण महिला एंटरप्रेन्योर्स को अपना काम शुरू करने के लिए एक स्टार्टअप मंच प्रदान करना है, जिससे उन्हें काम शुरू करने में परेशानी ना आए इसके साथ ही यह प्लेटफार्म सरकारी और प्राइवेट एंटरप्राइजेज से सभी महिला उद्यमियों को जोड़ने में भी मदद करेगा।
herSTART Initiative का उद्देश्य
herSTART Initiative स्टार्टअप मंच को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों के इनोवेशन को बढ़ावा देना और महिलाओं के नेतृत्व स्टार्टअप्स को सपोर्ट करना है। यह प्लेटफार्म महिला एंटरप्रेन्योर्स को बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री से जुडेगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक किया पाया गया है कि महिलाएं अपना काम शुरू करने में पुरुषों के मुकाबले काफी आगे हैं और भारत में महिलाओं के द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप्स की संख्या भी बढ़ रही है जिसे ध्यान में रखते हुए इस मंच को लांच किया गया है। यह प्लेटफॉर्म गुजरात राज्य सरकार, संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बल आपातकालीन कोष यूनिसेफ और केंद्र सरकार के द्वारा समर्थित है।
herSTART Initiative के लिए राष्ट्रपति ने क्या कहा
herSTART Initiative प्लेटफार्म को लांच करते हुए राष्ट्रपति जो द्रौपदी मुर्मू ने बातचीत के दौरान कहा कि यह स्टार्टअप प्लेटफार्म महिला एंटरप्रेन्योर्स के लिए बहुत मददगार साबित होगा, यह प्लेटफार्म महिला एंटरप्रेन्योर्स के स्टार्टअप और इनोवेशन के प्रयासों को ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह स्टार्टअप मंच कई सरकारी और प्राइवेट एंटरप्राइजेज और महिला एंटरप्रेन्योर्स के बीच पुल का काम करेगा। इससे देश की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनेंगी।
निष्कर्ष
आज के अपने इस पोस्ट में हमने आपको herSTART Initiative क्या है, इसे शुरू करने का उद्देश्य और लाभ क्या है के बारे में विस्तार से जानकारी दी है उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा इस पोस्ट को महिला एंटरप्रेन्योर्स के साथ जरूर शेयर करें।