अगर आप UPSC या अन्य सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहें है तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत फायदेमंद होने वाला है। क्यूंकि इस पोस्ट में हमने UPSC ke liye best book in hindi में से कुछ प्रश्नो का संकलन किया है।
इन प्रश्नो को पढ़ने के बाद आपको पॉलिटी विषय पर और भी मजबूती मिलेगी और आप अच्छे अंक ला सकोगे।
indian polity questions in hindi – भारतीय संविधान UPSC MCQ
1. भारत के लिए उच्चायुक्त के पद का सृजन किया गया-
a. 1909 के अधिनियम के अन्तर्गत
b. 1919 के अधिनियम के अन्तर्गत
c. 1935 के अधिनियम के अन्तर्गत
d. 1947 के अधिनियम के अन्तर्गत
Answer: b. 1919 के अधिनियम के अन्तर्गत
2. प्रांतों में आंशिक उत्तरदायी सरकारें निम्नलिखित में से किस एक ऐक्ट के अधीन गठित की गई थीं?
a. दि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट, 1919
b. दि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट, 1935
c. इंडियन काउन्सिल्स ऐक्ट, 1909
d. इंडियन काउन्सिल्स ऐक्ट, 1892
Answer: a. दि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट, 1919
3. प्रान्तीय विषयों का केंद्रीय विषयों से पृथक करने के लिए जिस अधिनियम में पहली बार सांविधिक नियम बनाए गए वह था-
a. भारत सरकार अधिनियम, 1935
b. भारत सरकार अधिनियम, 1919
c. भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
d. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1892
Answer: b. भारत सरकार अधिनियम, 1919
4. सन् 1919 के अधिनियम के अंतर्गत दी गई द्वैध शासन व्यवस्था में निम्नलिखित में से किस एक ने परिवर्तन के लिए संस्तुति की थी-
a. मुडीमैन समिति
b. सप्रू समिति
c. साइमन आयोग
d. बटलर आयोग
Answer: a. मुडीमैन समिति
5. निम्नलिखित में से किस एक अधिनियम द्वारा भारत में संघीय न्यायालय की स्थापना की गयी थी?
a. भारतीय परिषद अधिनियम, 1861
b. भारत सरकार अधिनियम, 1909
c. भारत सरकार अधिनियम, 1919
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer: d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
6. भारतीय शासन अधिनियम, 1935 के द्वारा स्थापित संघ में अवशिष्ट शक्तियाँ किसे दी गई थीं?
a. संघीय विधान-मण्डल को
b. गवर्नर जनरल को
c. प्रांतीय विधान-मण्डल को
d. प्रांतीय राज्यपालों को
Answer: b. गवर्नर जनरल को
7. प्रान्तीय सरकारों का गठन निम्नलिखित में से किस अधिनियम के तहत् किया गया था?
a. 1935 का अधिनियम
b. 1932 का अधिनियम
c. 1936 का अधिनियम
d. 1947 का अधिनियम
Answer: a. 1935 का अधिनियम
8. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट 1935 को “किसने दासता का एक नया अधिकार पत्र” कहा था?
a. महात्मा गांधी
b. जवाहरलाल नेहरू
c. सरदार पटेल
d. राजेन्द्र प्रसाद
Answer: b. जवाहरलाल नेहरू
9. भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?
a. माउंटबेटन
b. सी. राजगोपालाचारी
c. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
d. सरदार वल्लभभाई पटेल
Answer: b. सी. राजगोपालाचारी
10. पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अन्तरिम सरकार का गठन कब हुआ था?
a. जुलाई, 1946 में
b. अगस्त, 1946 में
c. सितम्बर, 1946 में
d. अक्टूबर, 1946 में
Answer: c. सितम्बर, 1946 में
Hi sir