![[PDF] Indian Constitution Questions and Answers In Hindi](https://sarkarirank.com/wp-content/uploads/2023/02/Indian-Constitution-Questions-and-Answers-In-Hindi-1024x538.webp)
भारत का नागरिक होते हुए है हम सभी को हमारी अमूल्य धरोहर ‘भारत के संविधान‘ की जानकारी होना बहुत ही जरुरी है। अलग-अलग परीक्षाओं में संविधान से सम्बंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते है।
इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए संविधान के चुनिंदा प्रश्न उत्तर लेकर आये है जो आपके आने वाले सभी एग्जाम्स के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे।
इसके साथ ही इन सभी संविधान के प्रश्नो की PDF फाइल भी हम यहां दे रहे है जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
indian constitution questions and answers pdf in hindi
Q.1 भारत के संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा, ‘अस्पृश्यता’ को समाप्त कर दिया गया है, और किसी भी रूप में इस प्रथा का प्रचलन निषिद्ध किया गया है?
a. 17
b. 19
c. 16
d. 18
(a)
Q.2 भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारतीय संसद में मंत्रिपरिषद की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों का वर्णन करता है?
a. अनुच्छेद 74
b. अनुच्छेद 54
c. अनुच्छेद 62
d. अनुच्छेद 81
(a)
Q.3 राज्यों की परिषद (राज्य सभा) में कामकाज की प्रक्रिया और आचरण के किस नियम के तहत राज्य सभा के सभापति, उप-सभापति के पैनल में छह सदस्यों को नामित करते हैं, जिनमें से एक, सभापति और उप-सभापति, दोनों की अनुपस्थिति में सदन की अध्यक्षता करता है?
a. नियम 10
b. नियम 8
c. नियम 6
d. नियम 12
(b)
Q.4 भारतीय संविधान में कितने मूल अधिकार और मौलिक कर्तव्य निर्धारित किये गए हैं?
a. क्रमशः छः और ग्यारह
b. क्रमशः सात और दस
c. क्रमशः सात और ग्यारह
d. क्रमशः आठ और दस
(a)
Q.5 भारतीय संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. विधानमंडल, लोगों का एक छोटा समूह है।
b. कार्यकारी, हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों को संदर्भित करता है।
c. विधानमंडल, कार्यपालिका और न्यायपालिका द्वारा समान शक्तियों का उपयोग किया जाना चाहिए।
d. न्यायपालिका, देश में अदालतों की प्रणाली को संदर्भित करती है।
(d)
Q.6 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?
a. भारत का संविधान अंग्रेजी और हिंदी में हाथों से लिखा गया था।
b. 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा ने डॉ बीआर अंबेडकर को अपना स्थायी अध्यक्ष चुना।
c. हंटर कमीशन के तहत गठित एक संविधान सभा द्वारा भारत का संविधान बनाया गया था।
d. 26 अगस्त को भारत के संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
(a)
Q.7 लोक सभा के उपाध्यक्ष को निम्नलिखित में से किसके द्वारा पदच्युत किया जा सकता है?
a. महान्यायवादी के आदेश से
b. लोकसभा के तत्कालीन सदस्यों के बहुमत द्वारा लोकसभा में एक प्रस्ताव पारित करके
c. भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के आदेश से
d. भारत के उपराष्ट्रपति के आदेश से
(b)
Q.8 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत अध्यादेशों की घोषणा करने की शक्ति निम्नलिखित में से किसके पास होती है?
a. लोक सभा अध्यक्ष
b. भारत के राष्ट्रपति
c. राज्य सभा के सभापति
d. भारत के महान्यायवादी
(b)
Q.9 धारा 19 के तहत गारंटीकृत सभी मौलिक अधिकार भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत स्वचालित रूप से निलंबित हो जाते हैं?
a. अनुच्छेद 354
b. अनुच्छेद 351
c. अनुच्छेद 352
d. अनुच्छेद 353
(c)
Q.10 निम्नलिखित में से किस दिन को भारत के संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है?
a. 27 नवंबर
b. 28 नवंबर
c. 29 नवंबर
d. 26 नवंबर
(d)
Q.11 भारतीय संविधान ऐसे नियम निर्दिष्ट करता है, जो हमारे राजनीतिक नेताओं द्वारा सत्ता का दुरुपयोग किए जाने की रोकथाम करते हैं। इनमें से कई कानून_ से संबंधित धारा में निहित हैं।
a. संघ और राज्यों के बीच संबंध
b. निदेशक तत्व
c. मौलिक कर्तव्य
d. मौलिक अधिकार
(d)
Q.12 संविधान सभा के लगभग 300 सदस्यों ने भारत के संविधान को लिखने के लिए__ तक समय-समय पर बैठक की।
a. 3 वर्ष
b. 4 वर्ष
c. 5 वर्ष
d. 2 वर्ष
(a)
Q.13 संविधान की प्रस्तावना में इनमें से कौन सा शब्द, भारत को पूर्ण राजनीतिक स्वतंत्रता और सर्वोच्च शक्ति वाले देश के रूप में वर्णित करता है?
a. लोकतांत्रिक
b. धर्मनिरपेक्ष
c. संप्रभु
d. समाजवादी
(c)
Q.14 भारत के संविधान का अनुच्छेद 76 किससे संबंधित है?
a. भारत के महान्यायवादी
b. प्रशासनिक अधिकरण
c. सर्वोच्च न्यायालय
d. चुनाव आयोग
(a)
Q.15 भारतीय संविधान के किस संशोधन अधिनियम में राज्य के नीति निर्देशक तत्व के रुप में राज्य से आय, स्थिति, सुविधाओं और अवसरों में असमानता को कम करने की अपेक्षा की गई?
a. 44वें
b. 42वें
c. 47वें
d. 52वें
(a)