Indian Polity Quiz Questions and Answers
1. किसी राज्य की मंत्रिपरिषद में, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या, उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के से अधिक नहीं होगी।
A. अठारह प्रतिशत
B. सत्रह प्रतिशत
C. सोलह प्रतिशत
D. पन्द्रह प्रतिशत
Ans: D. पन्द्रह प्रतिशत
2. भारत के संविधान के निम्नांकित में से किस अनुच्छेद में वैज्ञानिक दृष्टिकोण’ शब्द का उल्लेख है?
A. 51 क (घ)
B. 51 क (ङ)
C. 51 क (च)
D. 51 क (ज)
Ans: D. 51 क (ज)
3. निम्न वाक्यों में से गलत वाक्य पहचानिये –
A. कैबिनेट सचिव कैबिनेट सचिवालय का प्रमुख होता है।
B. वह अन्य विभागों के सचिवों की समितियों का पदेन अध्यक्ष होता है।
C. वह प्रधानमंत्री का मुख्य परामर्शदाता होता है।
D. वह मंत्रिमण्डल (कैबिनेट) की बैठकों में हिस्सा नहीं लेता है।
Ans: D. वह मंत्रिमण्डल (कैबिनेट) की बैठकों में हिस्सा नहीं लेता है।
4. भारत में केन्द्रीय सेवाओं की स्थापना के संबंध में राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है-
A. वित्त मंत्रालय
B. श्रम व रोजगार मंत्रालय
C. गृह मंत्रालय
D. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
Ans: D. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
5. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का पद रिक्त होने की स्थिति में अध्यक्ष के रूप में कौन कार्य करता है?
A. राज्यपाल सदस्यों में से किसी एक सदस्य को अध्यक्ष के रूप में प्राधिकृत कर सकते
B. मुख्यमंत्री सदस्यों में से किसी एक सदस्य को अध्यक्ष के रूप में प्राधिकृत कर सकते
C. राष्ट्रपति एक नए अध्यक्ष की नियुक्ति करेंगे
D. गृह विभाग के मंत्री किसी भी सदस्य को अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए प्राधिकृत कर सकते हैं
Ans: A. राज्यपाल सदस्यों में से किसी एक सदस्य को अध्यक्ष के रूप में प्राधिकृत कर सकते
6. भारत में मंत्रिमण्डल सचिवालय निम्न में से सीधे किसके नियंत्रण में कार्य करता है?
A. गृह मंत्रालय
B. संसद
C. संघ लोक सेवा आयोग
D. प्रधानमंत्री
Ans: D. प्रधानमंत्री
7. निम्नांकित राष्ट्रपतियों में से किसने 1998 मे अटलबिहारी वाजपेयी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करवायी?
A. के.आर. नारायणन
B. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
C. आर. वेंकटरमन
D. शंकर दयाल शर्मा
Ans: A. के.आर. नारायणन
8. निम्नांकित में से कौन ‘भारतीय ट्राइबल पार्टी’ के संस्थापक सदस्यों में से एक है?
A. छोटूभाई वसावा
B. गोरधन झडफिया
C. हार्दिक पटेल
D. चिमनभाई मेहता
Ans: A. छोटूभाई वसावा
9. राज्यपाल की शक्तियों के संदर्भ मे निम्नांकित में से कौन सा सही नहीं है?
A. राज्यपाल धन-विधेयक को पुनर्विचार हेतु राज्य विधानमंडल को लौटा सकता है
B. राज्यपाल किसी विधेयक को भारत के राष्ट्रपति के विचार हेतु आरक्षित कर सकते
C. राज्य विधानमंडल के विश्रांतिकाल में राज्यपाल द्वारा अध्यादेश प्रख्यापित किया जा सकता है
D. राज्यपाल के पास क्षमादान की शक्ति है
Ans: A. राज्यपाल धन-विधेयक को पुनर्विचार हेतु राज्य विधानमंडल को लौटा सकता है
10. भारत के संविधान की किस अनुसूची के तहत, राज्य में राज्यपाल द्वारा मंत्री को पद एवम् गोपनीयता की शपश दिलाई जाती है?
A. पहली अनुसूची
B. दूसरी अनुसूची
C. तीसरी अनुसूची
D. चौथी अनुसूची
Ans: C. तीसरी अनुसूची