
जब एक नदी के मार्ग के साथ स्थानीय उत्थान होता है, तो ढाल में अचानक परिवर्तन पानी को उच्च ऊंचाई से नीचे की ओर झरने का कारण बना सकता है, जिससे एक शानदार प्राकृतिक गठन होता है जिसे हिंदी में जलप्रपात के रूप में जाना जाता है।
इस ब्लॉग पोस्ट में, जलप्रपात एवं झीलों से जुड़े प्रश्न उत्तर देखेंगे जो लगभग हर परीक्षा में पूछे जाते है।
भारत के जलप्रपात GK Questions
वर्ल्ड वाटर फाल्स डाटाबेस के अनुसार, चौड़ाई की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कर्नाटक राज्य में शरावती नदी पर जोग या गरसोप्पा जलप्रपात है।
जबकि आयतन की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात इसी राज्य में कावेरी नदी पर स्थित शिवसमुद्रम् जल प्रपात है।
Q. चित्रकूट जलप्रपात कहाँ स्थित है?
चित्रकूट जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में जगदलपुर के पास इन्द्रावती नदी पर अवस्थित है। इसे भारत के नियाग्रा प्रपात के रूप में भी जाना जाता है।
Q. दूधसागर जलप्रपात कहाँ स्थित है?
दूध सागर जलप्रपात पश्चिमी घाट में गोवा और कर्नाटक की सीमा पर मांडवी नदी पर स्थित है।
Q. धुआँधार जलप्रपात कहाँ स्थित है?
धुआँधार जलप्रपात मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर स्थित है।
Q. लैंडसिंग जलप्रपात कहाँ स्थित है?
लैंडसिंग जलप्रपात और नोहकालिकाई जलप्रपात मेघालय राज्य में स्थित हैं।
जल प्रपात एवं झील से संबंधित प्रश्न उत्तर
1. “चित्रकूट” जल प्रपात निम्नलिखित में से किस नदी पर है?
Ans: इन्द्रावती नदी पर
2. चित्रकूट जलप्रपात स्थित है:
Ans: बस्तर में
3. भारत के किस जलप्रपात को लोकप्रिय रूप से नियाग्रा जलप्रपात के तौर पर जाना जाता है?
Ans: चित्रकूट प्रपात
4. निम्न में से कौन-सा जल प्रपात नर्मदा नदी पर नहीं है?
Ans: भालकुण्ड
5. निम्नलिखित में कौन भारत का सबसे ऊँचा जल प्रपात है?
Ans: कुंचीकल जलप्रपात
6. निम्नलिखित में से कुंचीकल जलप्रपात की सही ऊँचाई कौन सी है?
Ans: 455 मीटर
7. किस नदी पर शिवसमुद्रम जलप्रपात अवस्थित है?
Ans: कावेरी