कृति सेनन का जीवन परिचय | Kirti Senon Biography In Hindi

kriti sanon height, weight, kriti sanon net worth, kriti sanon father, kriti sanon sister, kriti sanon husband

कृति सेनन जो कि भारत की मशहूर अभिनेत्री हैं, वे बॉलीवुड जगत की ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म से की थी इन्होंने कई तेलुगु फिल्में अहम भूमिका निभाई है और उसके बाद ही बॉलीवुड की दुनिया में अपने कदम जमाए हैं।

कृति सेनन का जीवन परिचय | Kirti Senon Biography In Hindi
कृति सेनन का जीवन परिचय | Kirti Senon Biography In Hindi

कृति सेनन का नाम वर्तमान समय की सभी खूबसूरत अभिनेत्रियों की सूची में आता है। कृति सुंदर होने के साथ ही बहुत ही इंटेलिजेंट भी है इसलिए हम कह सकते हैं कि ब्यूटी विद ब्रेन का सबसे शानदार उदाहरण है। आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको कृति सेनन का जीवन परिचय | Kirti Senon biography in Hindi के बारे में बताने जा रहे हैं।

कृति सेनन का जन्म और परिवार

भारत की मशहूर अभिनेत्री कृति का जन्म 27 जुलाई वर्ष 1990 को भारत के केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में हुआ था। इनके परिवार में इनके माता-पिता और एक छोटी बहन है, इनके पिता का नाम राहुल सेना है जो कि पेशे से सीए हैं और इनकी माता का नाम गीता सेना है जो कि पेशे से दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। इनकी छोटी बहन का नाम नूपुर सेनन है जो कि पेशे से अभिनेत्री, मॉडल और यूट्यूबर है।

कृति सेनन की शिक्षा और कैरियर

अभिनेत्री ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली से प्राप्त की इसके बाद उन्होंने बीटेक से स्नातक किया। कृति को मॉडल बनने का शौक बचपन से ही था इन्होंने फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत की जो कि बड़े पर्दे पर सुपर डुपर हिट हुई थी। इसके बाद वे दिलवाले फिल्म में नजर आई और वही से इन्हें प्रसिद्धि मिली, फिर वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ राब्ता फिल्म में नजर आई।

इसके साथ ही वे बरेली की बर्फी, पानीपत, लुका छुपी, हाउसफुल 4, बच्चन पांडे, मिमी जैसी कई फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया है। आपको बता दें अभिनेत्री जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा भी आपको फिल्म शहजादा, गणपथ और भेड़िया में भी दिखाई देंगी।

कृति सेनन को मिले अवार्ड

  • अभिनेत्री को इनकी पहली फिल्म हीरोपंती हेतु सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था।
  • वर्ष 2017 में उन्हें फिल्म फेयर ग्लैमर एंड स्टाइल का अवार्ड मिला था।
  • इसके बाद वर्ष 2019 में स्टाइल आइकन के वर्ग में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • इसके बाद वर्ष 2022 को दादा साहेब फालके इंटरनेशनल अवॉर्ड में इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अवार्ड प्रदान किया गया।

कृति के जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्से

  • अभिनेत्री को रोमांटिक फिल्में देखना बहुत पसंद है।
  • इनके मन पसंदीदा एक्टर आमिर खान और एक्ट्रेस रेखा और काजोल है।
  • कृति को अपने खाली टाइम पर कविता लिखना काफी पसंद है।
  • अभिनेत्री को जब गुस्सा आता है या भी दुखी होती है तो उन्हें डांस करना अच्छा लगता है, इसके साथ ही वे मेडिटेशन भी करती है।
  • अभिनेत्री फिल्मों के अलावा कई कंपनी की तरफ से विज्ञापन करते हुए नजर आती हैं।
  • कृति का नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर है।

निष्कर्ष

आज के अपने इस पोस्ट में हमने आपको कृति सेनन का जीवन परिचय | Kirti Senon biography in Hindi की जानकारी दी है। इसके साथ ही उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें भी बताई, उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *