मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 – ऑनलाइन आवेदन व पात्रता

  • Post category:Trending News
  • Reading time:3 mins read
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023

छत्तीसगढ़ राज्य के 4 साल पूर्ण होने की खुशी में  बघेल सरकार ने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना की शुरुआत की। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वृक्ष संपदा योजना की घोषणा 17 दिसंबर यानि छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर की गई थी। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाना और किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में पेड़ों के औद्योगिक प्रयोग को प्रोत्साहन मिलेगा, इसके साथ ही सरकार द्वारा वृक्षारोपण को बड़े स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में हमारे इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 के बारे में आवश्यक जानकारी देने वाले हैं।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना की आवश्यक शर्त और लाभ

राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 की स्वीकृति मंत्री परिषद की बैठक में 30 दिसंबर 2022 को प्राप्त हुई थी। सरकार का कहना है कि उपरोक्त योजना के तहत लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा, जिससे ना केवल रोजगार युवाओं को बल्कि किसानों को भी बेहद फायदा होने वाला है।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत सरकार ने आने वाले 5 सालों में करीब 2 लाख एकड़ भूमि पर वृक्ष उगाने का संकल्प लिया है। इस दौरान जो लोग अपनी निजी संपत्ति पर वृक्षारोपण करेंगे, उनको सरकार द्वारा करीब 50% तक सब्सिडी मिलेगी।

जबकि किसानों को लगभग 3 साल तक प्रति एकड़ 10 हजार का बोनस मिलेगा। इसके अलावा जो किसान अपनी 1 एकड़ भूमि पर अपना 1 लाख खर्च करके वृक्षारोपण करता है उसे सरकार द्वारा दोबारा प्रोत्साहन के तौर पर उतने ही रुपए दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा इस योजना में किसानों और युवाओं द्वारा उगाए गए पेड़ों की लकड़ी और छाल को बेचने की जिम्मेदारी भी सरकार लेगी। जिसके लिए सरकार वन विभाग  और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूद कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगी।यह सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है।

बीती 21 मार्च 2023 को राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 का शुभारंभ कर दिया गया है। इस दौरान राज्य के 33 जिलों में करीब 42 स्थानों पर इस योजना को क्रियान्वित किया गया है।

पर्यावरण पर निबंध

मुख्यमंत्री  वृक्ष संपदा योजना से किन लोगों को मिलेगा लाभ?

  • निजी शिक्षण संस्थाएं और ट्रस्ट
  • पंचायत और भूमि अनुबंध धारक
  • निजी भूमि स्वामी
  • शासकीय और अर्ध शासकीय स्वायत्त संस्थाएं
  • किसान।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आप उपरोक्त योजना में आवेदन करके इसका फायदा उठाना चाहते हैं, इसके लिए आपको वन विभाग कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारी से ऑफलाइन आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। 

फिर उस फॉर्म में दी गई जानकारी को भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में जमा करना है।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के लिए पात्रता

  • 18 वर्ष से अधिक आयु।
  • छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी।
  • जमीनी दस्तावेज।
  • बैंक खाता।
  • मोबाइल नंबर।
  • आधार कार्ड।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • स्थाई प्रमाण पत्र।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना लागू करने की घोषणा कब की गयी थी?

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना लागू करने की घोषणा 17 दिसंबर 2022 को की गयी थी।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना कब शुरू की गयी?

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 21 मार्च 2023 को शुरू की गयी।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने कितने पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है?

6 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है।

निष्कर्ष

इस प्रकार मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 के मुताबिक सरकार का उद्देश्य है, कि वह उपरोक्त योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों और रोजगार चाहने वाले लोगों तक पहुंचा सके।

इससे ना केवल किसानों की आय और रोजगार में वृद्धि होगी, बल्कि राज्य में पर्यावरण  को भी काफी फायदा मिलेगा।

Leave a Reply