मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय : Mulayam Singh Yadav Biography In Hindi
मुलायम सिंह यादव जो कि भारत के एक प्रमुख राजनेता थे, उन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री के पद को संभाला था इसके साथ ही वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे।
10 अक्टूबर 2022 यानी सोमवार को देश के प्रसिद्ध राजनेता मुलायम सिंह यादव ने हमेशा के लिए सभी को अलविदा कह दिया। आज के अपने इस लेख में हम आपको मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय : Mulayam Singh Yadav Biography In Hindi- Age, Networth, Family, Career के बारे में जानकारी के लिए जा रहे हैं।

Mulayam Singh Yadav Biography In Hindi
नाम | मुलायम सिंह यादव |
पेशा | राजनेता |
जन्मतिथि | 22 नवम्बर 1939 |
उम्र | 82 |
जन्म स्थान | सैफई, इटावा, उत्तर प्रदेश |
मृत्यु तिथि | 10 अक्टूबर 2022 |
मृत्यु का कारण | यूरिन संक्रमण, सांस लेने में तकलीफ, ब्लड प्रेशर |
कुल संपत्ति | 20.56 करोड़ |
शिक्षा | M.A. (राजनीति विज्ञान) |
पार्टी का नाम | समाजवादी पार्टी |
लम्बाई | 5 फिट 3 इंच |
धर्म | हिंदू |
पिता का नाम | स्वर्गीय सुघर सिंह |
माता का नाम | स्वर्गीय मूर्ति देवी |
भाई बहन का नाम | राम गोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, अभय राम सिंह यादव, रतन सिंह यादव और कमला देवी यादव |
मुलायम सिंह का जन्म और शिक्षा
राजनेता मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर वर्ष 1939 को उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। इनका जन्म एक गरीब किसान परिवार में हुआ था और वे अन्य पिछड़े वर्ग से संबंध रखते थे। नेता जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मैनपुरी के जैन इन्टर कालेज से प्राप्त की है और फिर इन्होंने केके कॉलेज से बीएसए स्नातक किया और फिर आगरा विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री प्राप्त की।
मुलायम सिंह का करियर
नेता जी ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उसी कॉलेज में सहायक अध्यापक के तौर पर काम किया जिसके लिए उन्हें ₹120 प्रतिमाह सैलरी दी जाती थी। इन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1960 में की जिसके बाद 1967 में वे उत्तर प्रदेश के विधायक के पद के लिए चुने गए और करीब 8 बार अपनी सेवा प्रदान की इसके बाद वर्ष 1975 में इमरजेंसी के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
1977 में इन्हें राज्य मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया और फिर 1980 में लोक दल का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा नेता जी ने वर्ष 1989, 1993 और 2003 में उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री पद का कार्य भी संभाला था।
मुलायम सिंह का परिवार
राजनेता मुलायम सिंह के परिवार में इनके माता-पिता 5 भाई और एक बहन थी। वे अपने भाई-बहनों के बीच तीसरे नंबर में थे। इन्होंने अपने जीवन में दो शादी की इनकी पहली बीवी का नाम मालती देवी और दूसरी बीवी का नाम साधना गुप्ता था दोनों की मृत्यु हो चुकी है।
मुलायम सिंह के दो बेटे हैं, इनके बड़े बेटे का नाम अखिलेश यादव जोकि पेशे से राजनीतिज्ञ है और उनके छोटे बेटे का नाम प्रतीक यादव जो कि पेशे से बिजनेसमैन है।
मुलायम सिंह का निधन
नेताजी का निधन 82 वर्ष की उम्र में 10 अक्टूबर 2022 को सुबह 8 बचकर 15 मिनट में हुई। इन्होंने अपनी आखिरी सांस गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली और वहीं पर दम तोड़ दिया इनके जाने पर तमाम राजनेताओं ने शोक मनाया।
निष्कर्ष
आज के इस पोस्ट में हमने आपको मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय : Mulayam Singh Yadav Biography In Hindi- Age, Networth, Family, Career के बारे में बताया उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।