Nobel Prize in Chemistry 2022 | केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार 2022

आज के इस पोस्ट में हम आपको Nobel Prize in Chemistry 2022 | रसायन शास्त्र यानी केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार की जानकारी देने जा रहे हैं। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की किस वैज्ञानिक को नोबेल प्राइज से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

Nobel Prize in Chemistry 2022 | केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार 2022
Nobel Prize in Chemistry 2022 | केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार 2022

Nobel prize in Chemistry 2022

रसायन शास्त्र यानी केमिस्ट्री के लिए नोबेल पाने वाले वैज्ञानिकों में अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की कैरोलिन बर्टोज़्ज़िक, डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के मोर्टन मेल्डाल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च के के.बैरी शार्पलेस को नोबेल प्राइज दिया जा रहा है।

किस आविष्कार के लिए दिया गया नोबेल प्राइज

साल 2022 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। इसी साल 5 अक्टूबर को एकेडमी के महासचिवएलेग्रेन ने स्वीडन के स्टॉकहोम में कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में विजेताओं की घोषणा की।

इन वैज्ञानिकों को समान भागों में अणुओं के एक साथ विखंडन का तरीका विकसित करने के लिए और क्लिक केमिस्ट्री एंव बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

किस काम आएगी में आएगी इनकी ये खोज?

क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री का   इस्तेमाल वैश्विक स्तर पर सेल्स का पता लगाने और बायोलॉजिकल प्रोसेस को ट्रैक करने के लिए किया जाता है। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कैंसर की दवाएं बनाने, डीएनए मैपिंग करने और एक प्रकृष्ट उद्देश्य के अनुसार सामग्री बनाने के लिए किया जाता है।

आपको बता दे की बर्टोज़्ज़िक कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े हैं। शार्पलेस कैलिफोर्निया के स्क्रिप्स रिसर्च में काम करते हैं। मेल्डल डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय से हैं। के.बैरी शार्पलेस ने इससे पहले 2001 में नोबेल पुरस्कार जीता था। वे दो बार यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पांचवें व्यक्ति हैं।

नोबेल पुरस्कार क्या होता है

इस पुरस्कार की शुरुआत नोबल फाउंडेशन की ओर से 1901 में की गई थी। ये पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1901 से हर असाधारण कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है। उन लोगों को सम्मानित किया जाता है।

किन क्षेत्रों में दिया जाता है नोबेल पुरस्कार

नोबेल प्राइज शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला दुनिया का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसमें हर पुरस्कार विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा और मोनेटरी अवार्ड दिया जाता है।

कहां के हैं ये वैज्ञानिक?

कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी एक अमेरिकी कैमिस्ट के रूप में काम करते हैं। इनका जन्म 10 अक्टूबर, 1966 को बॉस्टन में हुआ। इनको रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान दोनों में किए गए कामों के लिए जाना जाता है।

मोर्टन पी. मेल्डल एक डेनिश कैमिस्ट के रूप में जाने जाते हैं। इनका जन्म 16 जनवरी 1954 को डेनमार्क में हुआ था। यह डेनमार्क में कोपेनहेगन युनिवर्सिटी में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर हैं। मेल्डाल को CuAAC-क्लिक रिएक्शन करने के लिए जाना जाता है।

कार्ल बैरी शार्पलेस एक अमेरिकी कैमिस्ट के रूप में काम करते हैं। इनका जन्म फ़िलाडेल्फ़िया में 28 अप्रैल, 1941 में हुआ था। इन्हें स्टीरियोसेलेक्टिव रिएक्शन और क्लिक केमिस्ट्री पर इनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए जाना जाता है।

निष्कर्ष

आज के अपने इस पोस्ट में हमने आपको Nobel Prize in Chemistry 2022 | केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार 2022 की जानकारी दी उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।

Leave a Reply