आज के इस पोस्ट में हम आपको Nobel Prize in Economics 2022 | अर्थशास्त्र का नोबेल विजेता के बारे में विस्तार से जानकारी जा रहे हैं, यहां हम आपको बताने वाले हैं कि किसे अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

Nobel Prize in Economics 2022
10 अक्टूबर 2022 यानी सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है। इन तीनों ही विजेताओं का संबंध अमेरिका से है और इन्हें बैंक और वित्तीय संकट पर निवारण के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
कौन है अर्थशास्त्र का नोबेल विजेता
नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज में अर्थशास्त्र क्षेत्र के विजेताओं के नाम का ऐलान किया है। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में Douglas W. Diamond (डगलस डब्ल्यू डायमंड), Philip H. Dybvig (फिलिप एच डायबविग) और Ben S. Bernanke (बेन एस बर्नान्के) को नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया।
नोबेल पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल समिति ने बताया कि इन अर्थशास्त्रियों को बैंकों और वित्तीय संकट पर काम करने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है, पिछले वर्ष भी तीन अर्थशास्त्रियों डेविड कार्ड, गुइडो इम्बेन्स, जोशुआ एंग्रिस्ट को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार दिया गया था।
नोबेल प्राइज सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है
नोबेल पुरस्कार को पूरे विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार माना जाता है, इस पुरस्कार को शांति, अर्थशास्त्र, साहित्य, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में दिया जाता है। हर साल नोबेल पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर के महीने में की जाती है इस वर्ष भी अक्टूबर के महीने में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा शुरू की गई और आप ही पुरस्कार 10 अक्टूबर को दिया गया।
निष्कर्ष
आज के इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि Nobel Prize in Economics 2022 | अर्थशास्त्र का नोबेल विजेता कौन है उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।