एनी एनॉक्स को मिला साहित्‍य का नोबेल पुरस्कार | Nobel Prize in Literature 2022

साहित्य नोबेल पुरस्कार के लिए प्रिंस की एनी एनॉक्स के नाम की घोषणा की गई है जिन्हें वर्ष 2019 में बुकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। एनी इनॉक्स 82 वर्ष की 17वीं महिला है जिन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है।

एनी एनॉक्स को मिला साहित्‍य का नोबेल पुरस्कार | Nobel Prize in Literature 2022
एनी एनॉक्स को मिला साहित्‍य का नोबेल पुरस्कार | Nobel Prize in Literature 2022

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022

6 अक्टूबर 2022 यानी गुरुवार को साहित्य नोबेल पुरस्कार की विजेता का नाम अनाउंस कर दिया गया था, फ्रांस की लेखिका एनी एनॉक्स को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नोबेल कमेटी ने एनी को विजेता चुनने की खास वजह बताई कि एनी को उनके साहस और आलोचनात्मक शैली के साथ समस्त सामूहिक समस्याओं और व्यवस्थाओं को उजागर करने वाले लेखन के लिए ही ये पुरस्कार उन्हें दिया जा रहा है, इसके साथ ही नोबेल कमेटी ने बताया कि वह एनी से अब तक संपर्क नहीं कर पाए हैं जल्द ही उनसे बात होगी।

एनी एनॉक्स कौन है

फ्रांस की लेखिका एनी एनोक्स का जन्म 1 सितंबर वर्ष 1940 फ्रांस के एक छोटे से यवेटोट शहर में हुआ था। इनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी और वे पेशे से मजदूर थे साथ ही फ्रांस में ही एक छोटा सी दुकान और कैसे चलाते हैं। एनी अपने माता पिता के साथ ही पली-बढ़ी है, इन्होंने अपनी पढ़ाई रूएन यूनिवर्सिटी से पूरी की है।

एनी वर्ष 1977 से लेकर वर्ष 2000 तक फ्रांस के Center National D Assignment Par Correspondence की प्रोफेसर रह चुकी है एनी बचपन से ही काफी प्रतिभाशाली और हिम्मती लेखिका है उनके लेखन में उनके प्रारंभिक जीवन की झलक देखने को मिलती है, वर्तमान समय में भी लेखिका फ्रांस में ही रह रही हैं।

2019 में एनी को बुकर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया

फ्रांस की लेखिका एनी एनोक्स को वर्ष 2019 में उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक द इयर्स के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके द्वारा लिखी गई सभी पुस्तकें सेवन स्टोरी प्रेस से प्रकाशित होती है। एनी की लिखी गई कई रचनाओं का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किया जा चुका है, वर्ष 1984 में उन्हें अपनी Autobiographical रचना ला प्लेस के लिए रेनाडॉट पुरस्कार प्राप्त हुआ है इस पुस्तक में उन्होंने अपने पिता के साथ अपने संबंध और फ्रांस के एक छोटे से शहर में बड़े होने का अनुभव

एनी एनोक्स का साहित्य करियर

एनी एनोक्स जब 34 वर्ष की थी तब इन्होंने वर्ष 1974 में अपने साहित्य करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने अपना पहला उपन्यास les armoires wides आत्मकथात्मक (Autobiographical) शैली का है और इनके सभी उपन्यास आत्मकथात्मक शैली के ही रहते हैं जैसे कि A Woman’s Story, A Man’s Place and Simple Passion. वर्ष 1990 में इनकी पहली उपन्यास les armoires wides को अंग्रेजी भाषा में क्लीन आउट के नाम से प्रकाशित किया गया था।

एनी को साहित्य के क्षेत्र में सफलता उनकी चौथी नोवेल A Man’s Place और La place से मिली है, इनकी लिखी गई सभी रचनाएं आम जिंदगी से बहुत ही जुड़ी हुई रहती है जिस वजह से अंग्रेजी के सभी आलोचक इनकी रचनाओं को संस्मरण की श्रेणी के अंतर्गत रखना चाहते हैं लेकिन एनी का कहना है कि वे फिक्शन उपन्यास लिखती है।

निष्कर्ष

आज के अपने इस पोस्ट में हमने आपको एनी एनॉक्स को मिला साहित्‍य का नोबेल पुरस्कार | Nobel Prize in Literature 2022 की जानकारी दी उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *