शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता Ales Bialiatski (एलेस बियालियात्स्की) और दो संगठनों Center For Civil Liberties (सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज) एवं रूसी मानवाधिकार संगठन Memorial (मेमोरियल) के नामों का ऐलान किया गया है।

Nobel Prize in Peace 2022
7 अक्टूबर 2022 यानी शुक्रवार को शांति नोबेल पुरस्कार की विजेता का नाम अनाउंस कर दिया गया था, इस वर्ष शांति नोबेल पुरस्कार एक व्यक्ति और दो संगठनों को प्रदान किया जा रहा है। इन तीनों ही शांति पुरस्कार विजेताओं ने मानवाधिकारों के हनन, युद्ध अपराधों और सत्ता के दुरुपयोग का डॉक्यूमेंटेशन प्रस्तुत किया है। शांति नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने कई वर्षों से अपने देश में आलोचना के अधिकार और जनता के मूल अधिकारों के लिए वकालत की है।
एलेस बियालियात्स्की कौन है
बेलारूसी मानवाधिकार कार्यकर्ता Ales Bialiatski 1980 दशक के लोकतांत्रिक आंदोलन को शुरू करने वालों की सूची में से एक है, इन्होंने अपना पूरा जीवन अपने देश के लोकतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किया है। वर्ष 1996 में Viasna (वसंत) संगठन की स्थापना इनके द्वारा ही की गई थी जो कि मानव अधिकार संगठन के तौर पर विकसित हुआ इस संगठन ने राजनीतिक कैदियों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई और उनके सहयोग के लिए लड़ाई लड़ी।
द सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज क्या है
यूक्रेन देश के मानवाधिकार और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए द सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज की स्थापना की गई थी, संगठन ने यूक्रेन एक नागरिक समाज को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और पूर्ण लोकतंत्र बनाने के लिए स्टैंड लिया है। वर्ष 2022 फरवरी में रूसी हमला होने के बाद इस संस्था ने रूसी युद्ध अपराधों की पहचान की है और उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करके आवाज उठाई है।
रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल क्या है
वर्ष 1987 में पूर्व सोवियत संघ के मानवाधिकार कार्यकर्ता के द्वारा इस संगठन की स्थापना की गई है, इस संस्था को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कम्युनिस्ट शासन के पीड़ित लोगों की सहायता करना और युद्ध में उनके ऊपर किए गए अत्याचारों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।
अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार के विजेता की घोषणा कब की जाएगी
वर्ष 2022 अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार के विजेता की घोषणा 10 अक्टूबर 2022 को की जाएगी। अब तक चिकित्सा फिजिक्स केमिस्ट्री और शांति नोबेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है, इन सभी विजेताओं को 10 अक्टूबर को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
नोबेल पुरस्कार क्या होता है
नोबेल प्राइज की शुरुआत नोबल फाउंडेशन की तरफ से वर्ष 1901 में की गई थी। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1901 से हर असाधारण कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है, उन लोगों को सम्मानित किया जाता है।
नोबेल पुरस्कार किन क्षेत्रों में दिया जाता है
प्रति वर्ष नोबेल प्राइज साहित्य शांति भौतिक रसायन चिकित्सा और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। नोबेल पुरस्कार जीतने वाले सभी विजेताओं को एक मेडल एक सर्टिफिकेट और $900000 रुपए दिए जाते हैं।
निष्कर्ष
आज के अपने इस पोस्ट में हमने आपको Nobel Prize in Peace 2022 के बारे में विस्तार से जानकारी दी है उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा इस पोस्ट को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।