सिन्धु नदी भारतीय उपमहाद्वीप में बहने वाली अनुपम नदियों में से एक है। यह नदी अपनी लम्बाई के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा के रूप में बहती है।
यह हिमनद शेर मुख या सिंगी खंबान के नाम से भी जाना जाता है। सिन्धु नदी के उद्गम की यह स्थान बहुत ही रोमांचक है और यह नदी भारतीय उपमहाद्वीप के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
सिन्धु नदी का परिचय और इतिहास
सिन्धु नदी तिब्बत में बोखर-चू (Bokhar-Chu) नामक हिमनद से उत्पन्न होती है जो कैलाश पर्वत श्रृंखला के निकट स्थित है।
लद्दाख व जास्कर श्रेणियों के बीच से उत्तर-पश्चिमी दिशा में बहती हुई, यह लद्दाख और बाल्टिस्तान से गुजरती है। लद्दाख श्रेणी को काटते हुए यह नदी जम्मू और कश्मीर में गिलगित (Gilgit) के समीप एक दर्शनीय महाखड्ड का निर्माण करती है।
यहाँ से यह पाकिस्तान के चिल्लड़ के निकट दरविस्तान प्रदेश में प्रवेश करती है।
सिंधु नदी की सहायक नदियाँ
सिन्धु, सतलज, व्यास, रावी, चेनाब और झेलम सिन्धु नदी तंत्र की प्रमुख नदियाँ हैं। सिंधु नदी की बहुत-सी सहायक नदियाँ हिमालय पर्वत से निकलती हैं, जैसे-
- श्योक
- गिलगित
- जास्कर
- हुजा
- नुब्रा
- शिगार
- गास्टिंग
- द्रास
अंततः यह नदी अटक (पंजाब प्रांत, पाकिस्तान) के निकट पहाड़ियों से बाहर निकलती है, जहाँ दाहिने तट पर काबुल नदी इसमें मिलती है।
सिंधु नदी के दाहिने तट पर मिलने वाली अन्य मुख्य सहायक नदियाँ
- खुर्रम
- तोची
- गोमल
- झाबे
- कंदर
ये सभी नदियाँ सुलेमान पर्वत श्रेणियों से निकली हैं।
यह नदी दक्षिण की ओर बहती हुई मिठनकोट के निकट पंचनद का जल प्राप्त करती है। पंचनद (Panchnad) नाम पंजाब की पाँच मुख्य नदियों सतलज, व्यास, रावी, चेनाब और झेलम को संयुक्त रूप से दिया गया है।
अंत में सिंधु नदी करांची के पूर्व में अरब सागर में मिल जाती है। भारत में सिंधु नदी जम्मू-कश्मीर राज्य के केवल लेह जिले में बहती है।
दक्षिण की गंगा गोदावरी नदी है न की कावेरी नदी
Please recheck your answer