पलक तिवारी का जीवन परिचय | Palak Tiwari Biography in Hindi – Age, Net worth, Boyfriend, Height

पलक तिवारी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है, अपने बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का बेहद शौक था और वह बचपन में एक्ट्रेस को डांस करता देख बेहद खुश होती थी।

पलक ने अपने बचपन से ही अभिनेत्री बनने का सपना देखा है जो कि उन्होंने साकार किया है। आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको पलक तिवारी का जीवन परिचय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

पलक तिवारी का जीवन परिचय | Palak Tiwari Biography in Hindi - Age, Net worth, Boyfriend, Height
पलक तिवारी का जीवन परिचय | Palak Tiwari Biography in Hindi – Age, Net worth, Boyfriend, Height

Palak Tiwari Biography in Hindi

नामपलक तिवारी
पेशाअभिनेत्री और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
जन्मतिथि8 अक्टूबर 2000
जन्म स्थानमहाराष्ट्र
उम्र23
कुल संपत्ति3 मिलियन डॉलर
लंबाई5.6 फ़ीट
शिक्षाबीए स्नातक
बॉयफ्रेंडकोई नहीं

पलक तिवारी का जन्म और शिक्षा

अभिनेत्री पलक तिवारी का जन्म 8 अक्टूबर 2000 को महाराष्ट्र राज्य में हुआ था, इनका संबंध फिल्मी अभिनेताओं परिवार से है। पलक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिंगापुर इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी थी और इनके काफी अच्छे नंबर आते थे इन्होंने अपना स्नातक बीए मनोविज्ञान में मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से किया है।

पलक तिवारी का करियर

पलक तिवारी बचपन से ही काफी एक्टिव चाइल्ड रही हैं। वह अभिनेत्री और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना कर अपना सपना पूरा करना चाहती थी। बचपन में स्कूल जब कोई नृत्य प्रतियोगिता होती थी वो उसमें हिस्सा जरूर लेती थी।  2018 में उन्होंने बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म “क्विकी” से अपने करियर की शुरुआत की। 2020 में, पलक तिवारी ने फिल्म “रोजी: द केसर चैप्टर” में काम किया। यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म थी जिसमें पलक विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आई। इस फिल्म में पलक रोजी की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

साल 2021 में इन्होंने हार्डी संधू के साथ एक म्युजिक वीडियो सॉन्ग “ बिजली बिजली “ में भी काम किया। यह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। इंस्टाग्राम पर इनके करीब 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

पलक तिवारी का परिवार

इनका जन्म हिन्दू परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम राजा चौधरी (श्वेता तिवारी के ex husband) है, वह टीवी उद्योग के एक मशहूर अभिनेता हैं। माता का नाम श्वेता तिवारी है, जो एक मशहूर टीवी अभिनेत्री हैं। इनकी माता श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से तलाक लेने के बाद पलक को अपनी कस्टडी में लिया था। पलक के सौतेले पिता का नाम अभिनव कोहली है। इनका सौतेला भाई भी है जिसका नाम रेयांश कोहली है।

पलक तिवारी की कुल संपत्ति और बॉयफ्रेंड

अभिनेत्री के कुल संपत्ति की बात की जाए तो वर्तमान समय में इनके पास तीन मिलियन डॉलर की संपत्ति है जोकि इन्हें अभिनय करने पर मिली है। अगर बात करें इनके पर्सनल लाइफ की तो अभी वे किसी को डेट नहीं कर रही है और सिंगल है।

निष्कर्ष

आज के अपने इस पोस्ट में हमने आपको पलक तिवारी का जीवन परिचय की जानकारी दी उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *