Rajasthan BSTC 2022 Exam | Rajasthan BSTC एग्जाम की जानकारी

Rajasthan BSTC 2022 Exam राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा का प्रवेश पत्र राजस्थान सरकार द्वारा 3 अक्टूबर 2022 को जारी किया जा चुका है, राजस्थान प्री प्री D.El.Ed/BSTC परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया था वह अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC 2022 Exam | Rajasthan BSTC एग्जाम की जानकारी
Rajasthan BSTC 2022 Exam | Rajasthan BSTC एग्जाम की जानकारी

राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा के जरिए राजस्थान राज्य के 372 कॉलेजों में 25000 सीटों के लिए दाखिला किया जाएगा जिसके लिए करीब 5.99 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरा था, राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म हो गया इस परीक्षा के लिए राजस्थान सरकार द्वारा प्रवेश पत्र 3 अक्टूबर 2022 को ही जारी कर दिया गया था। राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा की तिथि 8 अक्टूबर 2022 तय की गई है।

Rajasthan BSTC Admit Card कैसे करें डाउनलोड

राज्य के जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना लॉगिन डिटेल डाल कर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए हमारे बताए हुए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको Pre D. El. Ed. Examination, 2022 का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद राजस्थान बीएसटीसी प्री एडमिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद अब डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर पूछी हुई जानकारी दर्ज करें।
  • आप अपना लॉगिन डिटेल डालेंगे तो एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल ले।

Rajasthan BSTC एग्जाम की जानकारी

राजस्थान बीएसटीएस प्री डीएलएड परीक्षा 8 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान सरकार ने एडमिट कार्ड को रिलीज करने से पहले परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी की है, सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद जारी की गई गाइडलाइंस को जरूर पढ़ें, और परीक्षा में बैठने के दौरान अपने साथ अपनी फोटो और एक आईडी जरूर रखें।

निष्कर्ष:- आज के इस पोस्ट में हमने आपको राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें परीक्षा से संबंधित जानकारी बताइए उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।

Leave a Reply

Our WhatsApp Group Link Join Now
Our Telegram Group Link Join Now