नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम VDO Pre Exam 2021 Paper के प्रश्न पत्र को क्विज के रूप में लेकर आये है। यह एग्जाम 27.12.2021 को हुआ था। इस पोस्ट में हमने सभी प्रश्नो के उत्तर RPSC द्वारा जारी अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार ही दिए है।
[MCQ] VDO Pre Exam 2021 Paper | Rajasthan Vdo Question Paper 2021
Attempt with this collection of Most Important VDO Pre Exam 2021 Paper Solution MCQ in Hindi. We have given these questions in the form of quiz. So that you get time to think for right answer before viewing it. So let’s test yourself by answering these questions in VDO Pre Exam 2021 Paper.
1. वाद्य यंत्र, जो कच्छी घोड़ी नृत्य में बजाया जाता है-
a. अलगोजा
b. झांझ
c. सुरनाई
d. कामायथा
2. लोकनाट्य चारबैत किस शहर से संबंधित है?
a. उदयपुर
b. अलवर
c. टोंक
d. भरतपुर
3. ‘अभंग’ का तात्पर्य है–
a. विठोबा को समर्पित भक्ति काव्य
b. भक्ति संतों के आवास
c. महाराष्ट्र धर्म के संतों द्वारा पहने गए वस्त्र
d. निर्गुण संतों का साहित्य
4. ‘भयंकर पचासा’ पवनें संबंधित हैं-
a. ध्रुवीय पवनों से
b. पछुवा पवनों से
c. व्यापारिक पवनों से
d. उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों से
5. निम्नलिखित में से कौन सा (जैवमण्डलीय सुरक्षित क्षेत्र – राज्य) सही सुमेलित नहीं है?
a. अगस्त्यमलाई – कर्नाटक
b. मानस- असम
c. नोकरेक – मेघालय
d. शीत मरुभूमि – हिमाचल प्रदेश
6. ‘वन्दे भारत मिशन’ संबंधित है–
a. कोविड महामारी के दौरान विदेशों में फंसे भारतियों को वापिस लाने से
b. समस्त सिनेमाघरों में वंदे मातरम् गाने को अनिवार्य बनाने से
c. बुजुर्ग महिलाओं को गुजारा भत्ता देने से
d. चन्द्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने से
7. निम्नलिखित में से कौन सा युगल नृत्य है?
a. चरी नृत्य
b. शंकरिया नृत्य
c. मांदल नृत्य
d. गीदड़ नृत्य
8. निम्नलिखित में से कौन सा (शासक चित्रकला शैली) सही सुमेलित नहीं है?
a. राजसिंह 1- नाथद्वारा
b. अनूपसिंह – बीकानेर
c. विजयसिंह — देवगढ़
d. सावंतसिंह – किशनगढ़
9. यदि हम लूनी नदी के किनारे इसके उद्गम से अंत तक यात्रा करते हैं, तो हम इसकी सहायक नदियों को किस क्रम में पायेंगे?
(1) जवाई
(2) बाण्डी
(3) सूकड़ी
(4) गुहिया
कूट-
a. 4,3,2,1
b. 4,2,3,1
c. 3, 2, 1,4
d. 1,2,3,4
10. राजस्थान में किस पेड़ को जंगल की आग’ कहते हैं?
a. खेजड़ी
b. पलाश
c. महुआ
d. धोकड़ा
11. दजिया और चिमाता राजस्थान की किस जनजाति से सहसम्बन्धित है?
a. गरासिया
b. सहरिया
c. मीना
d. भील
Check Answer
Answer: d. भील
12. निम्नलिखित में से कौन सा (स्थलाकृति – अवस्थिति) सही सुमेलित नहीं है?
a. भाकर – पूर्वी सिरोही
b. गिरवा – उदयपुर
c. भोराठ पठार – कुम्भलगढ़ से गोगुन्दा
d. रामगढ़ पहाड़ी – राजसमन्द
13. हुमायूँ के शासनकाल में भारत आने वाले दो प्रसिद्ध चित्रकार कौन थे?
a. मुहम्मद नजीर तथा सैयद अली
b. मंसूर तथा सैयद अली
c. सैयद अली तथा अब्दुस्समद
d. मुहम्मद नजीर तथा अग्युस्समद
14. निम्नलिखित में से कौन सा (पुस्तक – लेखक) सही सुमेलित है?
a. इण्डिया डिवाइडेड – मौलाना आजाद
b. इण्डिया विन्स फ्रीडम – राजेन्द्र प्रसाद
c. अनहैप्पी इण्डिया – जवाहर लाल नेहरु
d. इण्डियन स्ट्रगल – सुभाष चंद्र बोस
15. निम्नलिखित में से कौन सा (नस्ल – पशु) सुमेलित नहीं है?
a. खेरी – बकरी
b. सोनाड़ी – भेड़
c. सांचौरी गाय
d. मेहसाना – भैंस
16. सूची-1 का सूची-II से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I(संत) | सूची-II(सम्प्रदाय) |
---|---|
(I.) रामानुज | (a) शुद्धाद्वैत |
(II.) माधवाचार्य | (b) द्वैताद्वैत |
(III.) निम्बार्क | (c) विशिष्टाद्वैत |
(IV.) वल्लभाचार्य | (d) द्वैत |
a. I-(a), II- (b), III-(c), IV – (d)
b. I-(c). II- (d), III-(b), IV – (a)
c. I-(c), II – (b), III-(d), IV-(a)
d. I-(d)II – (c), III- (b), IV – (a)
17. मध्यकालीन शासक, जिसने शास्त्रीय संगीत की ख्याल शैली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया-
a. इमाहिम आदिल शाह
b. फिरोज़ शाह तुगलक
c. हुसैन शाह शर्की
d. याजिद अली शाह
18. ताजमहल का वास्तुकार था –
a. उस्ताद ईसा
b. उस्ताद मंसूर
c. रहीम
d. खफी खां
19. ‘S’आकार का महासागरीय कटक है–
a. सोकोत्रा कटक
b. पूर्वी प्रशान्त कटक
c. मध्य अटलाण्टिक कटक
d. प्रिंस एडवर्ड कटक
20. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए–
सूची-I(पशु मेला) | सूची-II(स्थान) |
---|---|
(1.) वीर तेजाजी | (i) बाड़मेर |
(2.) शिवरात्रि | (ii) भरतपुर |
(3.) चन्द्रभागा | (iii) परबतसर |
(4.) मल्लीनाथ | (iv) झालरापाटन |
a. 1-(i),2-(ii), 3-(iv), 4-(iii)
b. 1-(iii), 2-(ii), 3-(iv), 4-(i)
c. 1-(iii), 2-(i), 3-(iv), 4-(ii)
d. 1-(i), 2-(iii), 3-(iv), 4- (ii)