नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम Ras Pre 2018 के प्रश्न पत्र को क्विज के रूप में लेकर आये है। यह एग्जाम 05.08.2018 को हुआ था जिसकी अंतिम उत्तर कुंजी 28.08.2018 को जारी की गयी थी। इस पोस्ट में हमने सभी प्रश्नो के उत्तर RPSC द्वारा जारी अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार ही दिए है।
[MCQ] Ras Pre 2018 Paper | Ras Pre 2018 Full Paper Solution
Attempt with this collection of Most Important Ras Pre 2018 Solution MCQ in Hindi. We have given these questions in the form of quiz. So that you get time to think for right answer before viewing it. So let’s test yourself by answering these questions in Ras Pre 2018 Solution.
1. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/कौन से सत्य हैं ?
(A) कांग्रेस के नागपुर सत्र (1920) के पश्चात के प्रांतीय कांग्रेस समितियों का गठन भाषायी आधार पर किया गया था।
(B) 1948 में कांग्रेस ने भाषायी आधार पर प्रान्तों के गठन की माँग को अस्वीकार कर दिया।
निम्नलिखित कूट में से सही उत्तर चुनिए :
a. केवल (A)
b. केवल (B)
c. ना तो (A) ना ही (B)
d. (A) और (B) दोनों
Check Answer
Answer: d. (A) और (B) दोनों
2. निम्नलिखित में से किस स्थल से शासक मिनेण्डर के सोलह सिक्के प्राप्त हुए हैं ?
a. बैराठ
b. नगरी
c. रैढ़
d. नगर
Check Answer
Answer: a. बैराठ
3. निम्नलिखित में से कौन सा शासक गुर्जर-प्रतिहार राजवंश से संबंधित नहीं है?
a. नागभट्ट-II
b. महेन्द्रपाल-1
c. देवपाल
d. भरत्रभट्ट-I
Check Answer
Answer: d. भरत्रभट्ट-I
4. राजस्थान के पूर्व मध्यकालीन राज्यों में “नैमित्तिक” पदनाम का प्रयोग किया जाता था–
a. राजकीय कवि के लिए।
b. लोक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख के लिए।
c. राजकीय ज्योतिष के लिए।
d. मुख्य न्यायिक अधिकारी के लिए।
Check Answer
Answer: c. राजकीय ज्योतिष के लिए।
5. क्रांतिकारी, जिसे महन्त प्यारेलाल हत्याकांड में सजा मिली थी–
a. जोरावरसिंह
b. श्यामजी कृष्ण वर्मा
c. केसरीसिंह बारहठ
d. विजयसिंह पथिक
Check Answer
Answer: c. केसरीसिंह बारहठ
6. निम्नलिखित में से किसने राजपूताना की देशी रियासतों के साथ 1817-18 की अधीनस्थ संधि की बातचीत की थी?
a. डेविड ऑक्टरलोनी
b. चार्ल्स मैटकॉफ
c. आर्थर वेलेजली
d. जॉन जॉर्ज
Check Answer
Answer: b. चार्ल्स मैटकॉफ
7. देशी रियासत, जो 25 मार्च, 1948 को गठित संयुक्त राजस्थान का हिस्सा नहीं थी–
a. बूंदी
b. प्रतापगढ़
c. उदयपुर
d. शाहपुरा
Check Answer
Answer: c. उदयपुर
8. ‘त्याग भूमि’ के संपादक कौन थे ?
a. हरिभाऊ उपाध्याय
b. जयनारायण व्यास
c. देवी दत्त त्रिपाठी
d. ऋषि दत्त मेहता
Check Answer
Answer: a. हरिभाऊ उपाध्याय
9. सुमेलित कीजिए :
मंदिर | जिला |
---|---|
(I) कामेश्वर महादेव | (a) अलवर |
(II) शीतलेश्वर | (b) जोधपुर |
(III) पीपला माता | (c) झालावाड़ |
(IV) नीलकंठ | (d) पाली |
सही कूट का चयन कीजिए :
i | ii | iii | iv | |
---|---|---|---|---|
(1) | a | c | d | b |
(2) | d | c | b | a |
(3) | d | b | c | a |
(4) | a | b | c | d |
Check Answer
Answer: (2) d c b a
10. चितौड़गढ़ किले के निम्नलिखित मंदिरों में से कौन सा एक जैन मंदिर है–
a. कुंभश्याम मंदिर
b. सातवीश देवरी
c. समिद्धेश्वर मंदिर
d. तुलजा भवानी मंदिर
Check Answer
Answer: b. सातवीश देवरी