नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम Ras Pre 2021 के प्रश्न पत्र को क्विज के रूप में लेकर आये है। यह एग्जाम 27.10.2021 को हुआ था जिसकी अंतिम उत्तर कुंजी 22.11.2021 को जारी की गयी थी। इस पोस्ट में हमने सभी प्रश्नो के उत्तर RPSC द्वारा जारी अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार ही दिए है।
[MCQ] Ras Pre 2021 Question Paper | Ras Pre 2021 Full Paper Part – 2
Attempt with this collection of Most Important Ras Pre 2021 Solution MCQ in Hindi. We have given these questions in the form of quiz. So that you get time to think for right answer before viewing it. So let’s test yourself by answering these questions in Ras Pre 2021 Solution.
76. राजस्थान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a. इस योजना का नारा है ‘आपणी योजना आपणो विकास’ है।
b. इस योजना में वित्त पोषण के लिये केन्द्र व राज्य सरकार के बीच 60:40 के अनुपात में हिस्सेदारी होती है।
c. इस योजना में विशेष ध्यान जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिकों के क्षमता संवर्धन पर है।
d. पंचायत सशक्तिकरण अभियान का ही नाम बदलकर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान क्रिया गया है।
Check Answer
Answer: a. इस योजना का नारा है ‘आपणी योजना आपणो विकास’ है।
77. राष्ट्रीय आय लेखांकन में ‘आधार वर्ष’ का अर्थ है –
a. जिस वर्ष की आय का उपयोग मौद्रिक जी. डी. पी. की गणना के लिए किया जाता है।
b. जिस वर्ष की कीमतों का उपयोग मौद्रिक जी. डी. पी. की गणना के लिए किया जाता है।
c. जिस वर्ष की कीमतों का उपयोग वास्तविक जी. डी. पी. की गणना के लिए किया जाता है।
d. जिस वर्ष की आय का उपयोग वास्तविक जी. डी. पी. की गणना के लिए किया जाता है।
Check Answer
Answer: c. जिस वर्ष की कीमतों का उपयोग वास्तविक जी. डी. पी. की गणना के लिए किया जाता है।
78. राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं तकनीकी मिशन में वित्त पोषण में राजस्थान सरकार का हिस्सा क्या है?
a. 20 प्रतिशत
b. 40 प्रतिशत
c. 30 प्रतिशत
d. 50 प्रतिशत
Check Answer
Answer: b. 40 प्रतिशत
79. व्यापार सुगमता रिपोर्ट, 2020 के अनुसार, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सूचकांक 2019 में, भारत का कौनसा स्थान रहा?
a. 146
b. 63
c. 77
d. 96
Check Answer
Answer: b. 63
80. राजस्थान में सतत् विकास लक्ष्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निम्न में से किस विभाग को नोडल विभाग घोषित किया गया है?
a. मुख्यमंत्री कार्यालय
b. उद्योग निदेशालय
c. आयोजना विभाग
d. मानव संसाधन विकास विभाग
Check Answer
Answer: c. आयोजना विभाग
81. लघु और सीमान्त किसानों को पेंशन के उद्देश्य से “प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना’ कब प्रारम्भ की गई?
a. 15 अगस्त, 2020
b. 12 सितम्बर, 2019
c. 26 जनवरी, 2020
d. 25 अगस्त, 2019
Check Answer
Answer: b. 12 सितम्बर, 2019
82. राजस्थान बजट 2021 – 22 के अनुसार, फिनटेक डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना किस जिले में होगी?
a. जयपुर
b. सीकर
c. जोधपुर
d. अजमेर
Check Answer
Answer: c. जोधपुर
83. 1 अप्रैल, 2020 को भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अटल भू-जल स्कीम में सहायता उपलब्ध करवाने वाली संस्था है –
a. विश्व बैंक
b. पुनर्निमाण व विकास हेतु यूरोपीय बैंक
c. अन्तः अमेरिकी विकास बैंक
d. एशियाई विकास बैंक
Check Answer
Answer: a. विश्व बैंक
84. निम्नलिखित में से कौन-सा जिला राजस्थान में ‘मरु त्रिकोण का भाग नहीं है?
a. जोधपुर
b. बीकानेर
c. बाड़मेर
d. जैसलमेर
Check Answer
Answer: c. बाड़मेर
85. जनगणना 2011 के अनुसार, भारत एवं राजस्थान में कार्य सहभागिता दर, क्रमशः कितनी रही?
a. 43.6% एवं 41.8%
b. 39.8% एवं 43.6%
c. 42.4% एवं 41.8%
d. 39.8% एवं 36.4%
Check Answer
Answer: b. 39.8% एवं 43.6%