इस क्विज में हम मानव श्वसन तंत्र से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर का अभ्यास करेंगे, जो लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में बार बार पूछे जाते है और आगे भी पूछे जायेंगे।
श्वसन प्रणाली, जिसमें नाक, स्वरयंत्र, श्वासनली और फेफड़े जैसे श्वसन अंग होते हैं, पूरे शरीर में गैस विनिमय को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं में आमतौर पर पूछा जाने वाला विषय है।

Respiratory System Quiz in Hindi
1. कोशिकीय श्वसन कोशिकाओं के अंदर कितने चक्रों में पूरा होता है?
a. 2 ✓
b. 3
c. 6
d. 4
2. ऑक्सीजन के ग्रहण एवं कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन की मात्रा किसके ऊपर निर्भर करती है?
a. फेफड़ों पर
b. धमनियों पर
c. हीमोग्लोबिन पर ✓
d. हृदय की क्रिया पर
3. फेफड़ों में कितने लीटर गैस धारण करने की अधिकतम क्षमता होती है?
a. 5 लीटर ✓
b. 9 लीटर
c. 7 लीटर
d. 11 लीटर
4. ऑक्सी श्वसन की क्रिया में कितनी ऊर्जा का उत्पादन होता है?
a. 2 ATP
b. 11 ATP
c. 35 ATP
d. 38 ATP ✓
5. किसके ऑक्सीकरण के द्वारा उत्पन्न ऊर्जा को श्वसन कहा जाता है?
a. माल्टोज
b. शर्करा
c. ग्लूकोज ✓
d. उपरोक्त सभी
6. फेफड़ों की सुरक्षा हेतु इनके ऊपर कौन सी झिल्ली का आवरण बना होता है?
a. ऑक्सी झिल्ली
b. क्रेब्स झिल्ली
c. श्लेष्मा झिल्ली
d. प्ल्यूरा झिल्ली ✓
7. हीमोग्लोबिन के विषय में असत्य कथन की पहचान कीजिए-
a. यह लौहयुक्त प्रोटीन है।
b. इसका निर्माण हीम वर्णक तथा ग्लोबिन प्रोटीन के द्वार होता है।
c. यह वायु के सम्पर्क में आकर आक्सीहीमोग्लोबिन नामक अस्थायी यौगिक का निर्माण करता है।
d. इनमें से कोई नहीं ✓
8. भोजन निगलते समय श्वसन मार्ग किस अंग द्वारा बंद हो जाता है?
a. कंठ
b. एपिग्लॉटिस ✓
c. श्वास नली
d. श्वसनी
9. मानव शरीर में कार्बन डाइ ऑक्साइड का परिवहन किस माध्यम से होता है?
a. प्लाज्मा में घुलकर
b. बाइकार्बोनेट्स के रूप में
c. हीमोग्लोबिन के माध्यम से
d. उपर्युक्त सभी माध्यमों से ✓
10. श्वासोच्छवास तथा श्वसन के विषय में सत्य कथन की पहचान कीजिए-
a. श्वासोच्छवास की क्रिया में ऊर्जा उत्पन्न नहीं होती है, जबकि श्वसन में ऊर्जा उत्पन्न होती है।
b. श्वासोच्छवास एक भौतिक क्रिया है जबकि श्वसन एक जैव रासायनिक क्रिया है।
c. श्वासोच्छवास कोशिकाओं के बाहर जबकि श्वसन कोशिकाओं के भीतर होता है।
d. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। ✓
11. उच्छवसन की प्रक्रिया में शरीर से बाहर निकाली गई वायु में ऑक्सीजन का कितना प्रतिशत होता है?
a. 4%
b. 17% ✓
c. 21%
d. 23%
12. फेफड़ों में गैसों का आदान-प्रदान किन के माध्यम से होता है?
a. रुधिर द्वारा
b. श्वास नली द्वारा
c. वायु कूपिकाओं द्वारा ✓
d. धमनियों द्वारा
13. निःश्वसन के समय ग्रहण की गई वायु में ऑक्सीजन का कितना प्रतिशत होता है?
a. 0.03%
b. 23%
c. 21% ✓
d. 17%
14. मानव शरीर में ऑक्सीजन का परिवहन किसके माध्यम से किया जाता है?
a. हीमोग्लोबिन
b. रूधिर प्लाज्मा
c. a तथा b दोनों ✓
d. रूधिर प्लेटलेट्स
15. श्वसन के सम्बंद्ध में सत्य कथन की पहचान कीजिए-
a. इसमें भोजन का आक्सीकरण होता है।
b. यह एक जैव रासायनिक प्रक्रिया है।
c. ATP के रूप में ऊर्जा मुक्त होती है।
d. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। ✓
Mujhe what’s aap grup me samil hona hai