संज्ञा MCQ Question
1. ‘मीठा’ की भाववाचक संज्ञा होगी-
a. मिठाई
b. मिठास
c. मधुर
d. मीठी
Ans: b. मिठास
2. निम्नलिखित में से कौन-सी भाववाचक संज्ञा है?
a. मित्रता
b. भारत
c. लड़का
d. पेड़
Ans: a. मित्रता
3. ‘बुढ़ापा एक प्रकार का अभिशाप हैं।’ रेखांकित शब्द की संज्ञाः
a. भाववाचक
b. जातिवाचक
c. व्यक्तिवाचक
d. समूहवाचक
Ans: a. भाववाचक
4. निम्न में कौन सी भाववाचक संज्ञा है?
a. दिल्ली
b. मोहन
c. बीमारी
d. लड़का
Ans: c. बीमारी
5. “वैधव्य” एक भाववाचक संज्ञा है, जो कि विशेषण से बना है।
a. वैधानिक
b. वैध
c. विधवा
d. विवाह
Ans: c. विधवा
6. “शूर” की भाववाचक संज्ञा क्या है?
a. शूरपन
b. शौर्य
c. शूरवीरता
d. शौर्यता
Ans: b. शौर्य
7. स्वतंत्रता सबको प्यारी होती है।’ वाक्य के रेखांकित शब्द का संज्ञा भेद है-
a. भाववाचक संज्ञा
b. जातिवाचक संज्ञा
c. गुणवाचक संज्ञा
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: a. भाववाचक संज्ञा
8. निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों में भाववाचक संज्ञा पहचानिए।
a. प्रभु
b. बंधुत्व
c. क्षत्रिय
d. पुरुष
Ans: b. बंधुत्व
9. “कालिमा” एक भाववाचक संज्ञा है, जो कि विशेषण से बना है।
a. कालापन
b. काला
c. लालिमा
d. काल
Ans: b. काला
10. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा है?
a. दूध
b. ठण्ड
c. मिठाई
d. खटाई
Ans: a. दूध