
सर्वनाम वे शब्द हैं जो वाक्य में संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं, जैसे कि वह, यह, वे आदि। यह हमारी बातो को अधिक संक्षिप्त और स्पष्ट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और हमारे वाक्यों में दोहराव से बचने में हमारी मदद करते हैं।
चलिए सर्वनाम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न देखें।
8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम
1. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सर्वनाम का प्रयोग हुआ है-
a. आज बरसात होगी
b. मैं कल दिल्ली जा रहा हूं
c. घर का काम कर लो
d. सीमा और रीमा बहनें हैं
Ans: b. मैं कल दिल्ली जा रहा हूं
2. सर्वनाम के कुल कितने भेद होते हैं?
a. 5
b. 6
c. 7
d. 8
Ans: b. 6
3. हिन्दी में कुल कितने सर्वनाम है?
a. 9
b. 10
c. 11
d. 12
Ans: c. 11
4. कौन सा सर्वनाम का भेद नहीं है?
a. पुरुषवाचक
b. गुणवाचक
c. निजवाचक
d. प्रश्नवाचक
Ans: b. गुणवाचक
5. ‘मुझे’ किस प्रकार का सर्वनाम है?
a. मध्यम पुरुष
b. उत्तम पुरुष
c. अन्य पुरुष
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: b. उत्तम पुरुष
6. निम्नलिखित में सर्वनाम है—
a. यह
b. मनुष्य
c. हिमालय
d. सभा
Ans: a. यह
7. पिताजी आ रहे हैं…… सहारा दो
a. उनको
b. उसको
c. उस
d. उसे
Ans: a. उनको
8. “बुरा” शब्द का निम्नलिखित में से किस रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता?
a. संज्ञा
b. क्रिया-विशेषण
c. सर्वनाम
d. विशेषण
Ans: c. सर्वनाम
9. “मैंने मेरे को सुधार लिया है।” वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?
a. लिंग
b. सर्वनाम
c. कारक
d. वचन
Ans: b. सर्वनाम
10. निम्नलिखित में सर्वनाम है-
a. नदी
b. पहाड़
c. आप
d. घर
Ans: c. आप