श्रेयस अय्यर एक बेहतरीन क्लासिकल शॉट्स खेलने वाले क्रिकेटर हैं। वह दायें हाथ के बल्लेबाज और दायें हाथ के ऑफ ब्रेक बॉलर हैं। अय्यर एक मल्टी-टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेट के साथ-साथ फूटबाल और बैडमिंटन भी खेलते हैं। आज के अपने इस लेख में हम आपको श्रेयस अय्यर का जीवन परिचय | Shreyas Iyer Biography in Hindi – Age, Net worth, Girlfriend, Height के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Shreyas Iyer Biography in Hindi
नाम | श्रेयस अय्यर |
पेशा | बल्लेबाज और बॉलर |
जन्म स्थान | मुंबई भारत |
जन्मतिथि | 6 दिसंबर 1994 |
उम्र | 27 |
कुल संपत्ति | 11 करोड़ |
लंबाई | 5 फिट 10 इंच |
शिक्षा | स्नातक |
जर्सी नंबर | 41 |
गर्लफ्रेंड | कोई नहीं |
श्रेयस अय्यर का जन्म और शिक्षा
दमदार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसम्बर 1994, मुंबई, भारत में हुआ था, इनका संबंध तमिल परिवार से है। इन्होंने प्राथमिक शिक्षा डॉन बॉस्को हाई स्कूल, मुंबई से प्राप्त की है। उसके बाद इन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा आर-ए-पोद्दार कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से प्राप्त की, कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ 2 बार बेस्ट प्लेयर ऑफ़ दी ईयर का ख़िताब भी जीता था।
श्रेयस अय्यर का करियर
क्रिकेटर श्रेयस अय्यर दायें हाथ के बल्लेबाज और दायें हाथ के वैकल्पिक ऑफ ब्रेक बॉलर हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत घरेलु मैच से किया था। अय्यर ने 2014 में यूनाइटेड किंगडम दौरे पर ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट टीम की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 मैच में 99 की एवेरेज से 297 रन बनाकर रिकार्ड बना दिया था। उनका सर्वोत्तम स्कोर 171 रन था।
इन्होंने वर्ष 2014-15 में विजय हजारे ट्रॉफी से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मुम्बई की तरफ से खेलते हुए की थी, उस ट्रॉफी में इन्होंने 54.60 की बल्लेबाजी औसत से 273 रन बनाये थे। दिसम्बर 2014 में इन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का पहला मैच रणजी ट्रॉफी में खेलने को मिला, इस ट्रॉफी में 50.56 की औसत से 809 रन बनाए थे।
रणजी में अच्छे प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2015 में दिल्ली डेयर डेविल्स ने 2.6 करोड़ रूपये में साइन किया और वर्तमान समय मे दिल्ली डेयर डेविल्स के कप्तान भी है। इनके बल्लेबाजी को देखकर इन्हें यंग वीरू यानी कि वीरेंद्र सहवाग कहा जाता है।
श्रेयस अय्यर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर 1 नवंबर 2017 को न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलकर शुरू हुआ। 2021 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट डेब्यू में इन्होंने शतक जाड़ा था
श्रेयस अय्यर का परिवार
इनके पिता का नाम संतोष अय्यर है, वह एक बिजनेसमेन है। श्रेयस अय्यर के क्रिकेटर बनने में उनके पिता का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है, बिजी शेड्यूल होने के कारण भी वह श्रेयस के लिए टाइम निकाला करते थे। इनकी माता का नाम रोहिणी अय्यर है और बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है, जो साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं। इनकी बहन पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर है और अपने भाई से उम्र में 4 वर्ष बड़ी है।
श्रेयष अय्यर का कुल संपत्ति
क्रिकेटर के कुल संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति 11 करोड़ की है वहीं आईपीएल के मुताबिक बताएं तो यह संपत्ति 12 करोड़ तक जाती है।
निष्कर्ष
आज के अपने इस पोस्ट में हमने आपको श्रेयस अय्यर का जीवन परिचय | Shreyas Iyer Biography in Hindi – Age, Net worth, Girlfriend, Height की जानकारी दी उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।