
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है और मैथ्स के प्रश्न उत्तर सॉल्व करना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह पर है। आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आये है SSC CGL के पिछले एग्जाम्स में पूछे गए गणित के प्रश्न उत्तर। इन प्रश्नो को के साथ हमने इनके सही उत्तर भी चिन्हित किये है जिससे आपको सही आंसर का पता चल जायेगा।
SSC CGL Maths Questions In Hindi
Q.1 X और Y, किसी नदी पर दो बिंदु हैं। बिंदु P और Q सीधी रेखा XY को तीन बराबर भागों में विभाजित करते हैं। नदी, XY के समानांतर बहती है और किसी नाव द्वारा X से Q तक और Y से Q तक की यात्रा में लगने वाले समय का अनुपात 4 : 5 है। धारा की दिशा में नाव की चाल और नदी की धारा की चाल का अनुपात ज्ञात करें।
a. 4:3
b. 3:10
c. 3:4
d. 10:3
Ans: d
Q.2 चक्रीय चतुर्भुज ABCD की भुजाएं AB और DC बढ़ाई जाने पर E पर मिलती हैं और भुजाएं AD और BC बढ़ाई जाने पर F पर मिलती हैं। यदि LADC = 78° और LBEC = 52° है, तो LAFB का माप ज्ञात करें।
a. 26°
b. 30°
c. 28°
d. 32°
Ans: c
Q.3 यदि 5 अंक वाली संख्या 676xy, 3, 7 और 11 से विभाज्य है, तो (3x – 5y) का मान ज्ञात करें।
a. 9
b. 11
c. 10
d. 7
Ans: a
Q.4 एक समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई 13 cm तथा इसके एक विकर्ण की लंबाई 24 cm है। समचतुर्भुज का क्षेत्रफल (cm2 में) ज्ञात करें।
a. 240
b. 60
c. 120
d. 300
Ans: c
Q.5 28 संख्याओं का औसत 77 है। पहली 14 संख्याओं का औसत 74 और अंतिम 15 संख्याओं का औसत 84 है। 14वीं संख्या को हटा दिए जाने पर शेष संख्याओं का औसत (एक दशमलव स्थान तक सही) ज्ञात करें।
a. 76.9
b. 73.1
c. 77.0
d. 74.7
Ans: d
Q.6 जब x को 19, 28, 55 और 91 में से प्रत्येक से घटाया जाता है, तो इस क्रम में प्राप्त संख्याएं समानुपात में होती हैं। x का मान ज्ञात करें।
a. 5
b. 8
c. 9
d. 7
Ans: d
Q.7 20÷5 of 8 x [9÷6x (6-3)] – (10+2 of 20) का मान ज्ञात करें।
a. 6
b. 2
c. 1
d. 0
Ans: b
Q.8 A की आय, B की आय से 45% अधिक है और C की आय A और B की आय के योगफल से 60% कम है। D की आय C की आय से 20% अधिक है। यदि B और D की आय के बीच अंतर ₹13,200 है, तो C की आय (₹ में) ज्ञात करे।
a. 73,500
b. 75,000
c. 72,500
d. 72,000
Ans: a
Q.9 एक दुकानदार ने दो वस्तुओं में से प्रत्येक को ₹10591 में बेचा। उसे एक वस्तु पर 19% लाभ और दूसरी वस्तु पर 11% हानि हुई। उसका संपूर्ण प्रतिशत लाभ या प्रतिशत हानि (एक दशमलव स्थान तक) ज्ञात करें।
a. 8% लाभ
b. हानि 10%
c. हानि 2.7%
d. लाभ 5%
Ans: a
Q.10 A और B दो संख्याओं का अनुपात 5 : 8 है। यदि A और B में से प्रत्येक में 5 जोड़ा जाता है, तो A और B का अनुपात 2:3 हो जाता है। A और B का योगफल ज्ञात करें।
a. 65
b. 91
c. 42
d. 78
Ans: a