सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Suryakumar Yadav Biography in Hindi – Age, Net Worth
आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Suryakumar Yadav Biography in Hindi- Age, Net worth के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के जबरदस्त खिलाड़ी हैं, इन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ t20 मुकाबले में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया, दरअसल इन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाया है, भारत की तरफ से खेलते हुए इन्होंने 18 गेंद में अर्धशतक लगाया है।
सूर्यकुमार यादव का जन्म और शिक्षा
भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर वर्ष 1990 को भारत के महाराष्ट्र राज्य में हुआ था, इनका संबंध एक मध्यमवर्गीय परिवार से था यह बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन दोनों ही खेलों में काफी दिलचस्पी रखते थे। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के एटॉमिक एनर्जी जूनियर कॉलेज से की है और इसके बाद वे मुंबई शहर के पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज से बीकॉम में स्नातक किया है।
सूर्यकुमार यादव का करियर
भारतीय टीम के क्रिकेटर सूर्य कुमार ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के खिलाफ 73 रन बनाये थे। रणजी ट्रॉफी के मैच में वे अकेले खिलाड़ी थे जिन्होंने मुंबई के लिए 754 रन बनाए थे। लेकिन इन्हें पहचान आईपीएल के मैच से मिली वर्ष 2012 में के मुंबई टीम की तरफ से खेले, इसके बाद वर्ष 2014 से वे कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए खेलते हैं।
इन्होंने अपना पहला वनडे मैच भारत बनाम श्रीलंका 18 जुलाई वर्ष 2021 को खेला था, इसके साथ ही उन्होंने अपना पहला t20 मैच भारत बनाम इंग्लैंड 14 मार्च वर्ष 2021 में खेला था। इसी वर्ष सितंबर में इन्होंने आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। इसके बाद नवंबर के महीने में इन्हें भारत के टेस्ट टीम में न्यूजीलैंड के खिलाफ इनका नाम नामित किया गया।
सूर्य कुमार का परिवार और नेटवर्थ
इनके परिवार में इनकी माता-पिता और पत्नी हैं। इनके पिता का नाम अशोक कुमार यादव है जो कि पेशे से इंजीनियर है, इनकी माता का नाम स्वप्ना यादव है, ये अपने माता-पिता के अकेले संतान हैं। इनके चाचा विनोद कुमार ही इनके पहले कोच बने इन्होंने शुरुआत में क्रिकेट खेलना अपने चाचा से ही सीखा था।
इनकी पत्नी का नाम देविका शेट्टी है जो कि पेशे से डांस कोच हैं। इन दोनों की शादी 7 जुलाई वर्ष 2016 में हुई थी दोनों कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते थे और तभी से डेट कर रहे थे। अगर बात करें इनके सालाना आय की तो सूर्य कुमार की सालाना आय ₹3.2 करोड़ रुपए है।
निष्कर्ष
आज के अपने इस पोस्ट में हमने आपको सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Suryakumar Yadav Biography in Hindi- Age, Net worth की जानकारी दी उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।