स्वच्छ सर्वेक्षण 2022: भारत सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2022 को तालकटोरा स्टेडियम में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के परिणामों की घोषणा की गई थी।

भारत का सबसे स्वच्छ शहर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में एक बार फिर से मध्य प्रदेश राज्य का इंदौर शहर ने बाजी मारी है और भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना है। इंदौर शहर लगातार छठवीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन का खिताब प्राप्त कर चुका है, भारत का सबसे स्वच्छ राज्य रहते हुए मध्य प्रदेश नंबर वन पर है। इंदौर शहर के बाद दूसरे नंबर पर गुजरात राज्य का सूरत शहर और महाराष्ट्र राज्य का मुंबई शहर तीसरे नंबर पर है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणाम में गुजरात राज्य दूसरे नंबर पर अपना स्थान बनाए रखा है तो वही विजयवाड़ा शहर ने अपना तीसरा स्थान गवा कर चौथे पर आ गया है, इस बार नवी मुंबई में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही भोपाल शहर ने भी अपनी स्थिति सुधारी है और 6ठवां स्थान पर अपनी जगह बनाई है बल्कि पिछले साल भोपाल शहर सातवें स्थान पर था। स्वच्छ सर्वेक्षण परिणाम में इंदौर शहर को गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है तो वही भोपाल शहर को फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है।
राष्ट्रपति ने कहा इंदौर मॉडल लागू करने की आवश्यकता
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का परिणाम दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा घोषित किया गया जिस दौरान इंदौर शहर इस बार फिर से बाजी मारी है। मध्य प्रदेश राज्य को बड़े राज्य में पहला स्थान प्राप्त हुआ तो वहीं छोटे राज्यों में त्रिपुरा को पहला स्थान प्राप्त किया। स्वच्छ सर्वेक्षण परिणाम घोषित करने के दौरान द्रोपदी मुन्नू मुर्मू ने बताया की इंदौर मॉडल को पूरे देश में लागू करने की आवश्यकता है और साथ ही सभी विजेताओं को बधाई दी।
यूपी का नोएडा एक स्थान पीछे फिसला
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की रिपोर्ट में नोएडा शहर को स्वच्छ शहर के रूप में देखते हुए टॉप फाइव की लिस्ट में शामिल किया गया है, उत्तर प्रदेश में नोएडा को पहला स्थान और वही देश में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है और साथ ही ओवरऑल भारत में नोएडा 11 वें स्थान पर है, नोएडा शहर चौथे स्थान पर था इस साल एक पायदान पीछे खिसक गया है।
टॉप 10 की रैंकिंग से बाहर हुआ राजस्थान
सर्वे सर्वेक्षण 2022 की रिपोर्ट में राजस्थान राज्य इस बार टॉप 10 की रैंकिंग से बाहर हो गया है, राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर नगर निगम के हेरिटेज और नगर निगम के ग्रेटर दोनों ही टॉप 20 में स्वच्छता में अपनी जगह नहीं बना पाया है। यदि इस वर्ष पिंक सिटी की रैंकिंग देखें तो नगर निगम हैरिटेज ने 26वें स्थान पर है और नगर निगम ग्रेटर ने 33वें स्थान पर है।
निष्कर्ष
आज के अपने इस पोस्ट में हमने आपको स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 रैंकिंग | Swachh Survekshan 2022 की जानकारी दी उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।