
शिक्षण अभिरुचि एक व्यक्ति की उत्सुकता या प्रवृत्ति होती है जो उन्हें शिक्षा और ज्ञान के प्रति आकर्षित करती है। यह अभिरुचि शिक्षा और अध्ययन में उन्नति करने के लिए एक प्रेरक का काम करती है।
जो नई पीढ़ी यानि बच्चों में कैसे शिक्षा के प्रति आकर्षण पैदा करना है, सिखाता है। इस पोस्ट में हम शिक्षण अभिरुचि से जुड़े प्रश्न उत्तर सॉल्व करेंगे। जो आपके आने वाले एग्जाम के अति महत्वपूर्ण होंगे।
Teaching Aptitude Questions In Hindi
Q.1 भारत सरकार की शिक्षा नीति शिक्षा को मानती है-
(अ) उपभोक्ता सामग्री
(ब) पूँजी निवेश
(स) आमदनी का साधन
(द) व्यय
उत्तर: (ब)
Q.2 प्रेरणा लक्ष्योन्मुखी बनने के साथ-साथ………मुक्त करती है।
(अ) अभिमान से
(ब) तनाव से
(स) ज्ञान से
(द) शक्ति से
उत्तर: (ब)
Q.3 पास-पड़ौस में रहने वाले व्यक्तियों की व्यावहारिक समस्याओं का निदान करने जैसा कार्य निम्नलिखित के अन्तर्गत आता है-
(अ) सामुदायिक मनोविज्ञान
(ब) पास-पड़ौस सम्बन्धी मनोविज्ञान
(स) जनन मनोविज्ञान
(द) विकासात्मक मनोविज्ञान
उत्तर: (अ)
Q.4 प्रकृति एंव पर्यावरण का सम्बन्ध है-
(अ) आन्तरिक एवं बाह्य पर्यावरण से
(ब) स्वभाव एवं चरित्र से
(स) शारीरिक बनावट एवं स्वभाव से
(द) आनुवंशिकता एवं पर्यावरण से
उत्तर: (द)
Q.5 विद्यालय का पुस्तकालय-
(अ) छात्रों एवं शिक्षकों के मानसिक धरातल का विकास करने में सहायक है
(ब) निर्देशन प्रोग्राम में वृद्धि नहीं करता है।
(स) कक्षा शिक्षण में सहायक नहीं है
(द) शिक्षक की शिक्षण प्रक्रियाओं को पुष्ट नहीं करता है
उत्तर: (अ)
Q.6 अपने विद्यालय में एक श्रेष्ठ अध्यापक की प्राथमिकता रहती है-
(अ) प्रधानाचार्य के प्रति
(ब) प्रबन्धक समिति के सचिव के प्रति
(स) अपने सहयोगी शिक्षकों के प्रति
(द) छात्रों के प्रति
उत्तर: (द)
Q.7 विद्यालय एक सामाजिक अभिकरण है, जो देता है-
(अ) समाज को उच्च मानकों तक पहुँचाने में योगदान
(ब) संस्कृति को सुरक्षित रखने तथा हस्तान्तरण में योगदान
(स) कुछ निश्चित जैविक लक्षणों को संरक्षित करने में योगदान
(द) अच्छे एवं बुरे लक्षणों की पहचान में योगदान
उत्तर: (अ)
Q.8 विद्यालय स्तर पर शिक्षा का अकादमिक पक्ष नियन्त्रित किया जाता है-
(अ) यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यू.जी.सी.) द्वारा
(ब) नेशनल काउन्सिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग (एन.सी.ई.आर.टी.) द्वारा
(स) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशनल प्लानिंग एण्ड एण्डमिनिस्ट्रेशन (नीपा) द्वारा
(द) नेशनल काउंसलिग ऑफ टीचर एजूकेशन (एन.सी.टी.ई.) नई दिल्ली द्वारा
उत्तर: (ब)
Q.9 कौनसे परीक्षणों के द्वारा अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों को लिखने एवं उनकी जाँच करने के लिए न्यूनतम यन्त्रों की आवश्यकता होती है तथा बहुत कम व्ययसाध्य होते हैं?
(अ) उपलब्धि परीक्षण
(ब) पेपर-पेन्सिल परीक्षण
(स) व्यक्तित्व परीक्षण
(द) व्यक्तिगत परीक्षण
उत्तर: (अ)
Q.10 शिक्षा मनोविज्ञान का प्रमुख फोकस (केन्द्र बिन्दु) है-
(अ) अधिगम कठिनाईयों की पहचान करना तथा उनका उपचार करना
(ब) व्यवहार सम्बन्धी छोटी-छोटी समस्याएँ
(स) तीव्र संवेगात्मक समस्याएँ
(द) मस्तिष्क एवं अन्य व्यवहार सम्बन्धी जैविक क्रियाओं में सम्बन्ध
उत्तर: (अ)