Vachya MCQ Online Test: वाच्य Hindi Grammar
Vachya Practice Test: वाच्य का शाब्दिक अर्थ होता है बोलने का विषय। अर्थात क्रिया के जिस रूप के द्वारा यह पता चलता है कि क्रिया का मुख्य विषय कर्ता है, कर्म है अथवा भाव, उसे वाच्य कहते है।

जैसे: चेतन खेल रहा है। इस वाक्य में खेलने का मुख्य विषय चेतन अर्थात कर्ता है। अतः यह कर्तृवाच्य है।
Hindi Vachya Mock Test Quiz
Q.1 वाच्य का प्रभाव किस पर पड़ता है?
(1) कर्ता पर
(2) कर्म पर
(3) क्रिया पर
(4) भाव पर
उत्तर: (3) क्रिया पर
Q.2 जिस वाक्य में कर्ता के अनुसार क्रिया का रूप बदलता है, उसे कहते हैं-
(1) कर्तृवाच्य
(2) कर्मवाच्य
(3) भाववाच्य
(4) कोई नहीं
उत्तर: (1) कर्तृवाच्य
Q.3 जिस वाक्य में कर्म के अनुसार क्रिया का रूप बदलता है, उसे कहते हैं-
(1) कर्तृवाच्य
(2) कर्मवाच्य
(3) भाववाच्य
(4) कोई नहीं
उत्तर: (2) कर्मवाच्य
Q.4 जिस वाक्य में क्रिया का भाव ही प्रमुख होता है, उसे कहते हैं-
(1) कर्तृवाच्य
(2) कर्मवाच्य
(3) भाववाच्य
(4) कोई नहीं
उत्तर: (3) भाववाच्य
Q.5 निम्नलिखित वाक्यों में से कर्तृवाच्य वाले वाक्य छाँटिए-
(1) मुझसे पत्र नहीं लिखा गया।
(2) महात्मा गाँधी ने राष्ट्र को शांति और अहिंसा का संदेश दिया।
(3) हमसे इतने दुख नहीं सहे जाते।
(4) कोई नहीं
उत्तर: (2) महात्मा गाँधी ने राष्ट्र को शांति और अहिंसा का संदेश दिया।
Q.6 निम्नलिखित वाक्यों में से कर्तृवाच्य वाले वाक्य छाँटिए-
(1) मैं कविता पढ़ सकता हूँ।
(2) सीता द्वारा कल पत्र लिखा जाएगा।
(3) बच्चों से शांत नहीं रहा जा सकता
(4) कोई नहीं
उत्तर: (1) मैं कविता पढ़ सकता हूँ।
Q.7 निम्नलिखित वाक्यों में से कर्तृवाच्य वाले वाक्य छाँटिए-
(1) सीमा से पुस्तक पढ़ी जा रही है।
(2) महर्षि दयानंद ने आर्यसमाज की स्थापना की।
(3) मुझसे उठा नहीं जाता।
(4) कोई नहीं
उत्तर: (2) महर्षि दयानंद ने आर्यसमाज की स्थापना की।
Q.8 निम्नलिखित वाक्यों में से कर्तृवाच्य वाले वाक्य छाँटिए-
(1) हम स्वामी दयानंद को नहीं भूल सकते।
(2) छात्रों द्वारा पत्र लिखा जाता है।
(3) हमसे हँसा नहीं गया।
(4) कोई नहीं
उत्तर: (1) हम स्वामी दयानंद को नहीं भूल सकते।