
विशेषण से संबंधित प्रश्न अक्सर हिंदी व्याकरण परीक्षाओं में पूछे जाते हैं जो हमें विशेषण के बारे में समझाते हैं।
यदि आप हिंदी व्याकरण के अभ्यास कर रहे हैं, तो इन प्रश्नों के उत्तर समझने से आप अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम विशेषण से संबंधित कुछ उदाहरणों के साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर देंगे।
विशेषण से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न
1. विशेषण के मुख्यतः कितने भेद होते हैं?
a. तीन
b. चार
c. छह
d. दो
b. चार
2. ‘बैताल पचीसी” किस विशेषण का उदाहरण है?
a. अपूर्ण संख्या वाचक
b. पूर्ण संख्या वाचक
c. क्रम वाचक
d. समुदाय वाचक
d. समुदाय वाचक
3. ‘ऋषि’ संज्ञा शब्द से विशेषण शब्द क्या बनेगा?
a. आर्ष
b. ऋषिकल्प
c. ऋषितुल्य
d. ऋषिवत्
a. आर्ष
4. व्याकरण की दृष्टि से कौन सा शब्द विशेषण नहीं है?
a. भयभीत
b. निर्भीक
c. भीरू
d. भय
d. भय
5. ‘तुम कहाँ पढ़ते हो’ में किस कोटि का विशेषण प्रयुक्त हुआ है?
a. गुणवाचक
b. प्रश्नवाचक
c. संख्यावाचक
d. संकेतवाचक
b. प्रश्नवाचक
6. ‘लोभी’ किस विधि से निर्मित विशेषण है?
a. संज्ञा-विधि
b. सर्वनाम-विधि
c. क्रिया-विधि
d. प्रत्यय-विधि
a. संज्ञा-विधि
7. इनमें कौन सा युग्म विशेषण नहीं है?
a. छोटा-बड़ा
b. हरा-पीला
c. दो-तीन
d. राम-लक्ष्मण
d. राम-लक्ष्मण
8. निम्नलिखित में से कौन शब्द विशेषण नहीं है-
a. विषाद
b. धृष्ट
c. निकृष्ट
d. उत्कृष्ट
a. विषाद
9. निम्नलिखित शब्दों में से जो शब्द विशेषण नहीं है, उसका उल्लेख कीजिए-
a. मानस
b. सज्जन
c. दुर्जन
d. सुकुमार
a. मानस
10. निम्नलिखित में कौन सा शब्द ‘विशेषण’ नहीं है?
a. शान्त
b. तुम
c. काला
d. आगामी
b. तुम