
बीसीसीआई द्वारा महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस साल WPL यानि वुमन प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई। जिसके लिए 4 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मैच खेले गए। इस प्रकार कुल 23 दिन खेले गए 22 मैचों में 5 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
जिनमें रॉयल चैलेंजर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स आदि प्रमुख है। जिनमें विजेता टीमों के बीच फाइनल मैच और दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला गया, उपरोक्त सभी टीमों के बीच मैच मुंबई के डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए।
डब्ल्यूपीएल (WPL) के मैचों में शुरू से ही मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी थी, जिसकी बदौलत अंत में भी मुंबई इंडियंस की टीम विजेता रही। ऐसे में WPL के दौरान विजेता टीम ने कैसा प्रदर्शन किया इस बारे में आगे हम जानेंगे।
मुंबई इंडियंस ने किसे हराकर जीता WPL का खिताब
WPL का आखिरी मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। जिनमें मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली की टीम को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस जोकि विजेता टीम घोषित हुई है उन्हें 6 करोड़ का इनाम मिलेगा। जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। यूपी वारियर्स जिसने WPL ने तीसरा स्थान हासिल किया उन्हें 1 करोड़ का इनाम मिला है।
WPL का आखिरी मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। जहां टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 9 विकेट गवांकर 20 ओवर में 131 रन का टारगेट रखा, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने खोकर 19 ओवर में ही 134 रन बनाकर मैच जीत लिया।
WPL में कौन सी टीम रही किस नंबर पर
- पहला स्थान मुंबई इंडियंस
- दूसरा स्थान दिल्ली कैपिटल्स
- तीसरा स्थान यूपी वारियर्स
- चौथा स्थान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- पांचवा स्थान गुजरात जॉइंट्स
WPL में किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा पुरस्कार?
पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच – राधा यादव, (दिल्ली कैपिटल्स)
प्लेयर ऑफ द मैच – नेट सीवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस)
पॉवरफुल स्ट्राइक ऑफ द सीजन – सोफी डिवाइन (आरसीबी)
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – यस्तिका भाटिया ( गुजरात जायंट्स)
फेयरप्ले अवॉर्ड – मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स
कैच ऑफ द सीजन – हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस)
सबसे ज्यादा विकेट, पर्पल कैप – हेली मैथ्यूज, (मुंबई इंडियंस)
सबसे ज्यादा रन, ओरेंज कैप – मेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)
मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द सीजन – हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस)
WPL में किस टीम पर कितना हुआ खर्च
- गुजरात जाएंट्स अडानी ग्रुप – 1289 करोड़
- मुंबई इंडियंस रिलायंस इंडस्ट्रीज – 912 करोड़
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर डियाजियो – 901 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स JSW-GMR – 810 करोड़
- यूपी वॉरियर्स कैपरी ग्लोबल – 757 करोड़
निष्कर्ष
इस प्रकार WPL का पहला सीजन काफी शानदार रहा है, इसे शुरुआत में ही काफी अच्छी स्पॉन्सरशिप मिली, जिसको देखते हुए बीसीसीआई इसके अगले सीजन को लेकर काफी उत्साहित है।
माना जा रहा है कि इस तरह से पुरुष आईपीएल की तरह महिला आईपीएल भी क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा हो गया है।